Women Health Tips: किशमिश खाने से दूर होगी खून की कमी! ऐसे करें इस्तेमाल
Women Health Tips: महिलाओं के शरीर में अक्सर खून की कमी रहती है। अगर आप भी महिला है और आपको भी इसी तरह की परेशानी है तो यह आर्टिकल आपके लिए है। खून की कमी होने से दिनभर थकान और कमजोरी महसूस होती है। एनर्जी लेवल बहुत को लगता है और आलस ही छाया रहता है। अगर आपके शरीर में खून की कमी हो रही है तो आपको खाने में कुछ खास चीजों को शामिल करना होगा। आगे पढ़ते हैं क्या आप ऐसे कौन से पदार्थ अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। जिससे आप अपनी खून की कमी को दूर कर सकते हैं।
आयरन से भरपूर भोजन का सेवन (women health tips)
आमतौर पर खून की कमी को दूर करने के लिए आयरन से भरपूर भोजन करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा कुछ ड्राई फ्रूट्स जैसे किशमिश भी खून की कमी को दूर करने में असरदार है। अगर आप किशमिश नहीं खाते तो छुआरा और खजूर भी खा सकते हैं। इनके सेवन से भी खून की कमी को पूरा किया जा सकता है। रोजाना इनमें से किसी भी एक चीज का एक महीने तक सेवन करने से खून की कमी दूर हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: Sleeping Tips: सोने से पहले करे ये काम! मिलेगा 5 समस्याओं से छुटकारा
किशमिश से कैसे बनेगा खून?
किशमिश का सेवन करने से हिमोग्लोबिन में सुधार आता है। आयरन की कमी दूर करने के लिए किशमिश अच्छा ड्राई फ्रूट मानी जाती है। आप रात को 10 से 15 किशमिश धोकर साफ पानी में भिगो लें। इसके बाद सुबह इस पानी को पिए और भीगी हुई किशमिश को खाली पेट खा लें। इस तरह से किशमिश का सेवन करने से आपको काफी जल्दी फायदा होगा। किशमिश में आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर होता है। एक महीने तक रोजाना किशमिश खाने से एनीमिया ठीक किया जा सकता है।
पानी में भीगी किशमिश के फायदे (anemia problem cure)
रात भर पानी में भीगी हुई किशमिश खाने से इम्युनिटी बढ़ती है। जिससे आप सीजनल बीमारियों के खतरे से भी दूर रहते हैं। इसके अलावा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने से बीमारियां कम अटैक करती हैं।
यह भी पढ़ें: Yoga Tips: सावन में शरीर और मन दोनों करे डेटॉक्स, इन योग टिप्स से रहें हेल्दी
- रोज भीगी हुई किशमिश खाने से भरपूर फाइबर मिलता है जिससे कब्ज और पाचन से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती है। जिन लोगों को पेट की समस्या रहती है वह भीगी हुई किशमिश खाना शुरू कर दें।
- किशमिश को कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है। जिससे हड्डियों और दातों को मजबूती मिलती है। बढ़ती उम्र के बच्चों को किशमिश जरूर खिलाएं।
- मुंह में बदबू आना हो जाएगी बंद। क्योंकि किशमिश मुंह के इंफेक्शन को दूर करती हैं। हाइपरटेंशन और हाई ब्लड प्रेशर के मरीज को रोजाना भीगी हुई किशमिश का सेवन जरूर करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Monsoon Health Tips: बारिश के मौसम में रखें इन बातों का ध्यान
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी है। कुछ भी टिप्स अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें।