CM Dhami: उत्तराखंड के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता

CM Dhami: उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा। नई दर 1 जुलाई 2026 से लागू मानी जाएगी।

केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता (CM Dhami)
राज्य सरकार ने यह निर्णय केंद्र सरकार की ओर से की गई महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के अनुरूप लिया है। केंद्र सरकार ने सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत वेतन प्राप्त करने वाले कर्मचारियों का DA भी 3 प्रतिशत बढ़ाकर 63 प्रतिशत किया है। इसी आधार पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के पात्र कर्मचारियों को भी बढ़ी हुई दर का लाभ देने की स्वीकृति प्रदान की है।
इन कर्मचारियों को भी मिलेगा बढ़ोतरी का लाभ
महंगाई भत्ते में इस वृद्धि का लाभ केवल राज्य सरकार के नियमित कार्मिकों तक सीमित नहीं रहेगा। इसके दायरे में स्थानीय निकायों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, राजकीय विश्वविद्यालयों और प्राविधिक शिक्षण संस्थानों के पात्र कर्मचारी भी शामिल होंगे। इसके अलावा यूजीसी वेतनमान के तहत कार्यरत पात्र कार्मिकों को भी बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा।
चार महीने का एरियर भी मिलेगा नकद (CM Dhami News)
सरकार के इस फैसले में कर्मचारियों के लिए एरियर का भी प्रावधान किया गया है। पात्र कर्मचारियों को 1 जुलाई 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक की अवधि के महंगाई भत्ते के अंतर का भुगतान नकद किया जाएगा।
यानी कर्मचारियों को जुलाई से अक्टूबर तक के चार महीनों का बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता एरियर के रूप में मिलेगा। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद अब राज्य के पात्र कर्मचारियों को बढ़ी हुई दर के अनुसार भुगतान का लाभ मिल सकेगा।
