देहरादून

Dehradun: 2 साल का बच्चा खेलते-खेलते सिंचाई नहर में बहा 

Dehradun: माजरी ग्रांट से एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल एक 2 साल का बच्चा खेलते-खेलते सिंचाई नहर में बह गया। खेतों में सिंचाई कर रहे किसानों की नजर पड़ी बच्चे पर पड़ी। इसके बाद बच्चे को तत्काल हिमालयन अस्पताल जॉलीग्रांट लेकर जाया गया। वहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। 

सुबह हुई दुखद घटना (Dehradun)

यह दुखद घटना सोमवार सुबह 10:00 बजे के आसपास की है। माजरी ग्रांट निवासी प्रवीण का 2 साल का बेटा सक्षम घर के पास में खेल रहा था। उसकी मां कपड़े धो रही थी। खेलते-खेलते सक्षम घर के समीप से होकर जा रही सिंचाई नहर में गिर गया। पानी के भाव में बहकर वह 300 मीटर दूर तक खेत में आ गया। 

Dehradun News: कुट्टू की पकौड़ी बनी मुसीबत, 100 लोग अस्पताल में भर्ती

किसानों की बच्चे पर पड़ी नजर

खेतों में सिंचाई कर रहे किसानों की नजर बच्चे पर पड़ी। इसके बाद उसे तत्काल हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट उपचार के लिए भिजवाया गया। सक्षम की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। आसपास के सभी लोग परिजनों से मिलने पहुंचे।

Nainital: पीयूष जोशी की शिकायत के पश्चात नैनीताल में स्वास्थ्य सेवा में सुधार

प्रधान अनिल पाल के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रवीण सहारनपुर, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। माजरी ग्रांट में वह वाहन चलाने का काम करता है। घटना की सूचना मिलते ही लालतप्पड़ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बच्चों के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया। इसके बाद सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *