Dehradun: हरिपुर कलां में पार्किंग विवाद! एक पक्ष पर पांच राउंड फायरिंग का आरोप

क्राइमदेहरादून

Dehradun: उत्तराखंड के देहरादून जिले में रायवाला थाना क्षेत्र के हरिपुर कलां में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद में फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना इंटर कॉलेज के पास की बताई जा रही है। आरोप है कि पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति ने दूसरे पक्ष पर पांच राउंड गोलियां चला दीं।

यह भी पढ़ें: Dehradun News: मसूरी में पिकअप की टक्कर से 28 वर्षीय युवक की मौत

जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात की है। कार पार्किंग को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी दौरान एक व्यक्ति पर फायरिंग करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि गोलियां एक मकान और कार में जा लगीं, जिससे दोनों जगह निशान दिखाई दिए।

फायरिंग से इलाके में दहशत (Dehradun News )

गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन देर रात हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर रायवाला पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस विवाद के पीछे की वजह और फायरिंग से जुड़े आरोपों की पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media