Haridwar: अंकिता भंडारी के माता-पिता पहुंचे मातृ सदन, स्वामी शिवानंद से मांगा समर्थन

उत्तराखंडहरिद्वार

Haridwar: अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर न्याय की मांग तेज हो गई है। बुधवार को अंकिता के माता-पिता हरिद्वार स्थित मातृ सदन पहुंचे। यहां उन्होंने मातृ सदन के संस्थापक स्वामी शिवानंद सरस्वती से मुलाकात कर अपनी बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई में सहयोग मांगा। इस दौरान परिवार ने मामले से जुड़े कई पहलुओं की जांच की मांग उठाई।

विनोद आर्य के नार्को टेस्ट की मांग (Haridwar)

मीडिया से बातचीत के दौरान अंकिता के माता-पिता ने मुख्य आरोपित पुलकित आर्य के पिता और पूर्व दर्जाधारी विनोद आर्य का नार्को टेस्ट कराने की मांग की। परिवार का कहना है कि मामले से जुड़े कई सवालों के जवाब अब तक सामने नहीं आए हैं। ऐसे में जांच का दायरा बढ़ाते हुए सभी संबंधित पहलुओं की गंभीरता से पड़ताल की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें: Haridwar: PCS परीक्षा की तैयारी तेज, 52 केंद्रों पर बैठेंगे 20,958 अभ्यर्थी

स्वामी शिवानंद ने दिया समर्थन

अंकिता के माता-पिता की बात सुनने के बाद स्वामी शिवानंद सरस्वती ने उनकी न्याय की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि एक बेटी को न्याय दिलाने के लिए उसके माता-पिता को लगातार भटकना पड़ रहा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया।

बोले- हर तथ्य सामने आना जरूरी (Haridwar News)

मुलाकात के दौरान अंकिता के माता-पिता ने सरकार और जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि उनकी लड़ाई केवल अपनी बेटी को न्याय दिलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि वे चाहते हैं कि इस अपराध से जुड़े सभी तथ्यों का खुलासा हो और किसी भी प्रभावशाली व्यक्ति को जांच के दायरे से बाहर न रखा जाए।

स्वामी शिवानंद ने परिवार को भरोसा दिलाया कि अंकिता को न्याय दिलाने की मांग में मातृ सदन उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि न्याय की गुहार लगा रहे परिवार की आवाज को गंभीरता से सुना जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media