Haridwar: अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

उत्तराखंडहरिद्वार

Haridwar: शहर में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार, 17 अक्टूबर को वाल्मीकि चौक से मंशा देवी मार्ग तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई (Haridwar)

अभियान में जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही। टीम ने सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। प्रशासन के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त बनाना, यातायात और आवागमन को सुचारु रखना तथा शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना है।

कुंभ मेले की तैयारियों के मद्देनजर भी शहर में व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने पर जोर दिया जा रहा है। इसी के तहत अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Haridwar Police: प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू बेचने वालो पर पुलिस का शिकंजा

पीली पट्टी के बाहर सामान रखने पर होगी कार्रवाई

अभियान के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी ने दुकानदारों और फड़-ठेली संचालकों को निर्धारित सीमा के भीतर ही सामान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन की ओर से तय पीली पट्टी के बाहर यदि कोई फड़, ठेली या अन्य सामान रखा जाता है, तो संबंधित सामान जब्त किया जा सकता है। साथ ही, नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।

उन्होंने सभी दुकानदारों और फड़-ठेली संचालकों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और सड़क किनारे निर्धारित सीमा का ध्यान रखने की अपील की।

अतिक्रमण के खिलाफ अभियान रहेगा जारी (Haridwar News)

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस अभियान के जरिए सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के साथ ही आवागमन को बेहतर बनाने और शहर की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने पर जोर दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media