Haridwar: सरदार पटेल की जयंती पर हरिद्वार कलेक्ट्रेट में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

हरिद्वार

Haridwar: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को हरिद्वार में राष्ट्रीय एकता दिवस देशभक्ति और एकता की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। साथ ही आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प भी दिलाया गया।

सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रसेवा की प्रेरणा (Haridwar)

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन राष्ट्रीय एकता, अखंडता, समर्पण और कर्मनिष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने देश की रियासतों का एकीकरण कर भारत को एक सूत्र में बांधने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के जीवन और आदर्शों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने, अनुशासन के साथ कार्य करने और देश की एकता को मजबूत बनाए रखने की प्रेरणा मिलती है। उनके सिद्धांतों को अपनाकर ही सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Haridwar News: परिवहन विभाग ने 120 वाहनों के किए चालान

कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम (sardar vallabh bhai patel jayanti) में जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आशीष वर्मा, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी वीरेंद्र राणा, प्रशासनिक अधिकारी रमेश चंद्र जोशी और नवीन मोहन भंडारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा प्रधान सहायक अंशुल चौहान, प्रधान सहायक शशांक कश्यप सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media