Haridwar News: जल निगम ने कावड़ियों के लिए की पर्याप्त जलापूर्ति
Haridwar News: हरिद्वार में कावड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर जल निगम ने कई प्रमुख कावड़ पड़ावों और पार्किग स्थलों पर पानी की पर्याप्त व्यवस्था की है। दक्षदीप, गौरी शंकर, बैरागी कैंप और लालजी वाला समेत अन्य क्षेत्रों में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
पर्याप्त पानी की उपलब्धता (Haridwar News)
कावड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में शिव भक्त हरिद्वार पहुंच रहे हैं। ऐसे में गर्मी और लंबी पैदल यात्रा के बीच पेयजल की उपलब्धता श्रद्धालुओं के लिए सबसे जरूरी सुविधाओं में शामिल है। जल निगम के अधिशासी अभियंता राजेश गुप्ता के अनुसार, दक्षदीप और गौरी शंकर क्षेत्र में कांवड़ियों के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Haridwar: हर-हर महादेव से गूंजा हरिद्वार, व्यवस्थाओं से खुश शिवभक्त
पेयजल की बेहतर व्यवस्था के चलते श्रद्धालुओं को पानी के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है। मौके पर मौजूद कांवड़ियों ने भी पेयजल व्यवस्था को संतोषजनक बताते हुए सराहना की है।
बैरागी कैंप और अन्य पार्किंग में भी विशेष इंतजाम
हरिद्वार की प्रमुख कावड़ पार्किंग स्थलों में शामिल बैरागी कैंप और लालजीवाला में भी पेयजल आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इन स्थानों पर बड़ी संख्या में कावड़ियाँ ठहर रहे हैं। जिसके कारण पीने के पानी के साथ-साथ अन्य दैनिक जरूरत के लिए भी पर्याप्त जलापूर्ति पर जोर दिया गया है। जिसके कारण कावड़ियों को किसी भी असुविधा का सामना करना नहीं पड़ रहा है।
आवश्यकताओं पर निगरानी (Haridwar News Today)
पेयजल निगम के मुताबिक कावड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को पीने के पानी के साथ-साथ खाना बनाने, स्नान करने और शौचालय के लिए भी पानी की कमी ना हो इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है। प्रमुख कांवड़ पड़ावों, पार्किंग स्थलों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थान पर नियमित एवं सुचारु जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विभागीय में पूरी तरह से सक्रिय हैं।

