Haridwar: हरिद्वार में 52 केंद्रों पर होगी UKPSC PCS प्रारंभिक परीक्षा

शिक्षाहरिद्वार

Haridwar: उत्तराखंड सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए हरिद्वार जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जनपद में परीक्षा के लिए कुल 52 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 20,958 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था से लेकर गोपनीय परीक्षा सामग्री के परिवहन तक के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

रुड़की में 16 और हरिद्वार में बनाए गए 36 केंद्र (Haridwar)

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक आयोजित की गई। इसमें परीक्षा के सफल संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निर्धारित व्यवस्था के अनुसार रुड़की क्षेत्र में 16 और हरिद्वार क्षेत्र में 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी।

प्रत्येक केंद्र पर तैनात रहेंगे पांच पुलिसकर्मी

परीक्षा की व्यवस्थाओं को लेकर प्रत्येक केंद्र पर दो सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक परीक्षा केंद्र प्रभारी की तैनाती की गई है। इसके अलावा सुरक्षा के मद्देनजर प्रत्येक केंद्र पर पांच पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। प्रशासन ने सभी केंद्रों पर जैमर लगाने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि नकल और किसी भी तरह की अनुचित गतिविधि पर रोक लगाई जा सके।

यह भी पढ़ें: Dehradun: धामी कैबिनेट के 23 फैसलों पर मुहर, वन आरक्षी की आयु सीमा बढ़ी

परीक्षा केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। वहीं, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा-163 लागू रहेगी।

डेढ़ घंटे पहले पहुंचना होगा परीक्षा केंद्र (Haridwar News)

बैठक में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सेक्शन अधिकारी यूनुस ने बताया कि आयोग की ओर से परीक्षा आयोजन की आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। प्रवेश के दौरान सभी परीक्षार्थियों की निर्धारित प्रक्रिया के तहत सघन जांच भी की जाएगी।

अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने अधिकारियों को परीक्षा सामग्री का सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने और केंद्रों पर समय से सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने को कहा गया है।

बैठक में एआरओ मोहित, करुणा आर्य, नीलम, सहायक श्रम आयुक्त प्रशांत कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भंडारी समेत विभिन्न परीक्षा केंद्रों के प्रभारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media