Hariyali Teej: महिलाएं राशि के अनुसार करें उपाय! मिलेगा दोगुना फल
Hariyali Teej: हरियाली तीज अखंड सौभाग्य पानी वाला व्रत है। शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज मनाई जाती है। व्रत रखने से महिलाओं के अनिष्ट ग्रहों की भी शांति खुद हो जाती है। हरियाली तीज के दिन स्त्रियों को राशि के अनुसार कुछ विशेष उपाय जरूर करना चाहिए। इस साल हरियाली थी 27 जुलाई 2025 (hariyali teej 2025 date) को है। आगे पढ़ते है की हरियाली तीज के अवसर पर किस राशि की महिला को क्या करना चाहिए।
हरियाली तीज (Hariyali Teej 2025) पर राशि के अनुसार उपाय
मेष राशि
मेष राशि पर फिलहाल शनि की साडेसाती चल रही है। ऐसे में हरियाली तीज के दिन स्त्रियां शिवलिंग पर गंगाजल में काले तिल मिलाकर जरुर चढ़ाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से शनि के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि की महिलाओं को हरियाली तीज पर दूध और दही से महादेव का अभिषेक करना चाहिए। इसके साथ ही वटवृक्ष का पेड़ मंदिर में लगाना चाहिए। ऐसा करने से संतान और पति को लंबी आयु का वरदान मिलता है।
मिथुन राशि (Hariyali Teej)
मिथुन राशि की महिलाएं हरियाली तीज के दिन सुहागानों को सुहाग के सामग्री भेंट करें। इसके अलावा बेलपत्र का पेड़ घर में बाहर आंगन में लगाएं। यह सभी उपाय करने से जीवन में तमाम दुखों से छुटकारा मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand Temples: देवलसारी मंदिर! जब ग्रामीण को मिले थे भगवान शिव!
कर्क राशि
कर्क राशि की महिलाएं महादेव को एक मुट्ठी चावल चढ़ाएं और दान में भी चावल ही दें। इससे धन संबंधी समस्या का समाधान होता है।
सिंह राशि
सिंह राशि की महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए और अच्छे स्वास्थ्य के लिए शिवलिंग पर गेहूं चढ़ाएं और किसी मंदिर में पीपल का पौधा लगाए।
कन्या राशि
कन्या राशि की स्त्रियां धतूरा और उसका फल शिवलिंग पर अर्पित करें। इस दौरान भगवान शिव का द्वादश मंत्र जपे। इस उपाय के फल स्वरुप व्यक्ति को तरक्की की प्राप्ति होती है।
यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra 2025: कब चढ़ाया जाएगा कावड़ यात्रा में भोलेनाथ को जल?
तुला राशि (Hariyali Teej Rashi Upay)
तुला राशि की महिलाएं शिवलिंग पर गुलाब के फूल चढ़ाएं। साथ ही माता पार्वती को सुहाग का सामान भेंट करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि की स्त्रियां हरियाली तीज के दिन भोग में खीर अर्पित करें और फिर इसे कन्याओं में बांट दें।
धनु राशि
धनु राशि पर शनि की ढैया चल रही है। ऐसे में आप हरियाली तीज पर काली उड़द और जूते चप्पल का दान करें।
मकर राशि
मकर राशि की महिलाओं को हरियाली तीज वाले दिन चीटियों को शक्कर में आटा मिलाकर खिलाना चाहिए। ऐसा करने से पिता और देव दोनों प्रसन्न होते हैं।
यह भी पढ़ें: Rishikesh Rain: चेतावनी रेखा के करीब पहुंच गंगा का जलस्तर
मीन राशि
मीन राशि की महिलाओं को हरियाली तीज के दिन पार्वती चालीसा का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों का अंत होगा।
ऊपर दी गई सूचना मानता और जानकारी के ऊपर आधारित है। Varta360 किसी भी तरह की मान्यता और जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। कुछ भी करने से पहले विशेषज्ञ उसे सलाह जरूर लें।