Jobs: कंटेंट राइटर और कम्युनिकेशन एग्जीक्यूटिव के पदों पर नौकरी का मौका

Jobs: पत्रकारिता, जनसंचार और कम्युनिकेशन के क्षेत्र में अनुभव रखने वाले युवाओं के लिए नौकरी का अवसर सामने आया है। भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने अपने सचिवालय में कंटेंट राइटर और कम्युनिकेशन एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। खास बात यह है कि इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 48 हजार से लेकर 90 हजार रुपये तक मासिक पारिश्रमिक दिया जाएगा।

दो अलग-अलग पदों पर होगी भर्ती (Jobs)
निर्वाचन आयोग की ओर से जारी भर्ती सूचना के अनुसार, कुल छह पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें दो पद कंटेंट राइटर और चार पद कम्युनिकेशन एग्जीक्यूटिव के हैं। सभी नियुक्तियां संविदा अथवा आउटसोर्स आधार पर की जाएंगी। शुरुआती नियुक्ति की अवधि 12 महीने निर्धारित की गई है।
यह भी पढ़ें: Haridwar: सीएम धामी ने सप्तऋषि में आधुनिक कामधेनुलोक गौशाला का किया लोकार्पण
कंटेंट राइटर के पद के लिए चयनित उम्मीदवार को प्रतिमाह 90 हजार रुपये मिलेंगे। इसमें 78 हजार रुपये मूल पारिश्रमिक और 12 हजार रुपये यात्रा भत्ता शामिल है। वहीं, इस पद के लिए संबंधित क्षेत्र में पांच साल से अधिक का अनुभव होना जरूरी है।
कम्युनिकेशन एग्जीक्यूटिव को मिलेंगे 48 हजार रुपये
कम्युनिकेशन एग्जीक्यूटिव के चार पदों के लिए प्रतिमाह 48 हजार रुपये निर्धारित किए गए हैं। इसमें 39 हजार रुपये पारिश्रमिक और 9 हजार रुपये यात्रा भत्ता शामिल है। इस पद के लिए दो साल से अधिक का कार्य अनुभव मांगा गया है।
शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की प्रक्रिया (Jobs Hindi)
दोनों पदों के लिए डेवलपमेंट कम्युनिकेशन, एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस या जर्नलिज्म में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री अथवा पीजी डिप्लोमा होना चाहिए। कम्युनिकेशन एग्जीक्यूटिव के लिए कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन में डिप्लोमा के साथ स्नातक भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक हों।
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों को जरूरी दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन sveep@eci.gov.in पर भेजना होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी, पात्रता, सेवा अवधि और अन्य शर्तों के लिए निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.eci.gov.in देखी जा सकती है।
