Dehradun Accident: सड़क हादसे में BJP नेता की मौत! हादसा या साजिश?
Dehradun Accident: देहरादून में बीती रात को सड़क हादसा हुआ है। शिमला बायपास रोड सैंट ज्यूड्स चौक के पास शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार ने सड़क पर चल रहे कई लोगों को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जितेंद्र बिष्ट की दर्दनाक मौत हो गई है। इसके अलावा कई लोग घायल हैं। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
क्या है पूरा मामला? (Dehradun Accident)
दरअसल, प्राप्त जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने अपनी गाड़ी वर्कशॉप में दी थी। उसकी रिपेयरिंग का कार्य चल रहा था। शनिवार रात को वर्कशॉप में कार्य करने वाले अब्बू नाम के व्यक्ति ने गाड़ी की मेंटेनेंस चेक करने के लिए उसे वर्कशॉप से बाहर निकाला। इस दौरान जितेंद्र के दोस्त वासु का जन्मदिन भी था। सभी दोस्त जन्मदिन मनाने जितेंद्र बिष्ट के कार्यालय (dehradun jitendra singh bisht death news) में इकट्ठा हुए थे। रात करीब 8:00 बजे केक काटने के बाद सभी अपने घर जाने के लिए कार्यालय से बाहर आ गए। तभी ज्यूड्स चौक से ट्रांसपोर्ट नगर की ओर आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में जितेंद्र कार के नीचे आ गए और अन्य दोस्त भी चपेट में आ गया।
यह भी पढ़ें: Mussoorie News: पुलिस के कारण स्थानीय लोग परेशान, शिकायतें आई सामने
वाहन छोड़कर भागा चालक
चालक घबराहट में वाहन छोड़कर भाग गया। घटना में डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बिष्ट (jitendra singh bisht accident) की मौके पर ही मौत हो गई और रितिक राजपूत निवासी चंद्रबदनी गंभीर रूप से घायल है। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची। खबर सुनते ही छात्र संघ के कई छात्र मौके पर पहुंचे और सब ने हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह से उन्हें समझाया और शांत करवाया।
यह भी पढ़ें: Haridwar Latest News: फार्मा कंपनी के कफ सिरप में पाई गई अनियमितताएं
कौन थे जितेंद्र सिंह बिष्ट? (Dehradun Car Accident News)
एबीवीपी से साल 2018 में छात्र संघ अध्यक्ष चुने गए थे। वर्तमान समय में वह भाजपा के महानगर महामंत्री पद पर थे। कोतवाली पटेल नगर प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने जानकारी दी कि कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। वर्कशॉप के मालिक वसीम को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है। इसके साथ ही फरार चालक की तलाश की जा रही है।