Draupadi Murmu Uttarakhand: राज्य में तीन दिन क्या करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू?
Draupadi Murmu Uttarakhand: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। राष्ट्रपति आज सुबह करीब 11:00 बजे जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंची। राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। फिर इसके बाद द्रौपदी मुर्मू पतंजलि यूनिवर्सिटी के लिए रवाना हुई।
दीक्षांत समारोह में शामिल हुई राष्ट्रपति (Draupadi Murmu Uttarakhand)
आज हरिद्वार से स्थित पतंजलि विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह है। जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए हैं।
फुटओवर ब्रिज का शुभारंभ
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर है। तय कार्यक्रम के अनुसार वह अगले तीन दिनों तक उत्तराखंड में ही रहेंगी। वर्तमान समय में वह पतंजलि में दीक्षांत समारोह में शामिल होकर देहरादून के लिए निकल गई हैं। वह देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन के बाहर बने फुटओवर ब्रिज का शुभारंभ भी करेंगी।
यह भी पढ़ें: Udham Singh Nagar: 15 घंटे दर्द से तालाब में तड़पता रहा हाथी
उत्तराखंड विधानसभा को करेंगे संबोधित (Draupadi Murmu in Uttarakhand)
इन सब के बाद कल यानी की 3 नवंबर को अपने उत्तराखंड के दूसरे दिन के दौरे पर वह देहरादून में उत्तराखंड विधानसभा को संबोधित करेंगी। उत्तराखंड स्थापना दिवस के 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर दो दिवसीय विधानसभा विशेष सत्र का आयोजन हुआ है। जिसमें पहले दिन राष्ट्रपति उत्तराखंड विधानसभा को संबोधित करेंगी।
देहरादून से नैनीताल जाएंगी राष्ट्रपति मुर्मू
संबोधन के बाद राष्ट्रपति मुर्मू नैनीताल के लिए रवाना होगी। जहां राजभवन की स्थापना के 125 साल पूरे होने पर आयोजित समारोह में शामिल होंगी। फिर तीसरे दिन यानी की 4 नवंबर को राष्ट्रपति कैंची धाम स्थित नीम करौली आश्रम भी जाएंगी। नई दिल्ली वापस जाने से पहले राष्ट्रपति नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।
यह भी पढ़ें: Rishikesh News: विवादित ठेके की सालाना कमाई पढ़कर उड़ जाएंगे होश
लक्सर में जाम की समस्या से परेशान हुए लोग (Uttarakhand News)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हरिद्वार आगमन पर यातायात प्लान बदला गया था। जिसकी वजह से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा है। सोशल मीडिया पर लोग कमेंट करके जानकारी दे रहे थे। कि उन्हें आज ट्रैफिक का सामना करना पड़ा है। हालांकि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा प्रोटोकॉल के अंतर्गत होती है जो बेहद जरूरी होती है।

