नैनीताल

Nainital Police Transfer: नैनीताल जनपद में ताबड़तोड़ तबादलो से भूचाल

Nainital Police Transfer: नैनीताल जनपद के कप्तान द्वारा जिले में तैनात निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। 6 पुलिस इंस्पेक्टर सहित 14 दारोगाओं को इधर से उधर भेजा गया है। पूर्व हल्द्वानी कोतवाल से जिम्मेदारी वापस ली गई है और निरीक्षक विजय मेहता को सौंप दी गई है। एक साथ हुए इतने तबादलों ने पूरे जनपद में हड़कंप मचा दिया है।

ताबड़तोड़ तबादलो से भूचाल (Nainital Police Transfer)

SSP मंजूनाथ टी.सी ने पहली बार इंस्पेक्टर और दरोगाओं के धड़ल्ले से तबादले किए हैं। हल्द्वानी कोतवाली के कोतवाल से भी जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। फिलहाल निरीक्षक राजेश यादव प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भीमताल और निरीक्षक अमर चंद्र शर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी को प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें: Haridwar: अर्ध कुंभ को कुंभ बताना तीर्थ परंपरा का अपमान- आचार्य सुरेश अवस्थी

हल्द्वानी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बने विजय मेहता

निरीक्षक विजय मेहता को हल्द्वानी कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। रामनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार अब बनभूलपुरा कोतवाली निरीक्षक बन गए हैं। जो हल्द्वानी का सबसे संवेदनशील माने जाने वाला इलाका है। जहां पहले भी उपद्रव हुआ था। 10 दिसंबर को रेलवे लैंड पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आएगा। जिसको लेकर सुशील कुमार पर बड़ी जिम्मेदारी है।

रामनगर कोतवाली की जिम्मेदारी दिनेश सिंह (Nainital Police Transfer News)

निरीक्षक दिनेश सिंह को प्रभारी डीसीआरबी से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर बना दिया गया है। निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत को प्रभारी सम्मान सेल से प्रभारी डीसीआरबी बना दिया गया है। इसके अलावा दिनेश चंद्र जोशी को थाना अध्यक्ष मुखानी से वरिष्ठ उप निरीक्षक मल्लीताल बनाया गया।

यह भी पढ़ें: Roorkee News: तेज रफ्तार कार का कहर! बुजुर्ग को फॉर्च्यूनर ने रौंदा

गगनदीप संभालेंगे बैंबूलपुरा थाने की जिम्मेदारी

उपनिरीक्षक सुशील चंद्र जोशी (nainital latest news) को वरिष्ठ उप निरीक्षक बनभूलपुरा से मुखानी थाना अध्यक्ष बना दिया गया है। गगनदीप सिंह को प्रभारी चौकी गर्जिया कोतवाली रामनगर से कोतवाली बनभूलपुरा बनाया गया है। 10 दिसंबर को बनभूलपुरा में स्थिति शांतिपूर्ण बनी रहे इसके जिम्मेदारी गगनदीप सिंह पर भी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media