Khatima Crime: खटीमा रोडवेज स्टेशन पर दो गुटों में हुई चाकूबाजी
Khatima Crime: खटीमा में बड़ी घटना हुई है। सीमांत खटीमा नगर में शुक्रवार को रात के समय रोडवेज बस स्टेशन में दो समूह में जबरदस्त झगड़ा हुआ। देखते ही देखते एक ने दूसरे व्यक्ति पर हिंसक हमला कर दिया। जिसमें 24 वर्षीय तुषार शर्मा की मौत हो गई है। इसके अलावा दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है।
खटीमा रोडवेज स्टेशन पर हुई घटना (Khatima Crime)
शुक्रवार की रात करीब 10:00 बजे खटीमा रोडवेज स्टेशन में चाकूबाजी की घटना हुई है। इसके बाद लोगों के अंदर सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस घटना के बाद खटीमा कोतवाली पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। दोनों घायल युवक सलमान और अभय को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। इस हादसे में एक युवक की मौत हुई है और सलमान नामक युवक की हालत काफी गंभीर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: IMA POP 2025: देश को मिले 491 जांबाज ऑफिसर! थल सेना अध्यक्ष ने ली सलामी
आपसी रंजिश झगड़े का कारण
इस पूरे झगड़े का कारण आपसी रंजिश (Khatima Crime News Today) बताई गई है। जिसकी वजह से दो गुटों में खूनी संघर्ष हुआ और एक युवक की मौत हो गई। खटीमा-टनकपुर रोड पर रोडवेज बस अड्डे के पास बीती रात को युवकों में झगड़ा हुआ जो खूनी संघर्ष में बदल गया। चाकूबाजी में एक स्थानीय युवक की मौत हुई है और दो अन्य गंभीर रूप से घायल है। इस घटना के बाद पूरे रोडवेज क्षेत्र में अफरातफरी जैसा माहौल हो गया। मौका देखते हुए हमलावर मौके से फरार हो गए।
यह भी पढ़ें: Joshimath News: जोशीमठ को लेकर 7000 साल पुराना रहस्य आया सामने
सलमान की हालत नाजुक (Khatima Crime News)
प्राप्त जानकारी के अनुसार सलमान की हालत नाजुक है। इस पूरे मामले में कोतवाल खटीमा विजेंद्र शाह ने जानकारी दी है कि खटीमा रोडवेज बस स्टेशन के पास हुई चाकू बाजी में एक युवक की दर्दनाक मौत हुई। सभी घायलों के बयान ले लिए गए हैं। मृतक तुषार शर्मा पीलीभीत रोड स्थित एक ट्रांसपोर्ट में कार्यरत था। फिलहाल हमलावरों की तलाश की जा रही है। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और मामला आगे बढ़ेगा।

