Ankita Bhandari News: पुलिस के सामने कुछ सबूत पेश नहीं कर पाई उर्मिला
Ankita Bhandari News: अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर इस समय उत्तराखंड में भारी संशय बना हुआ है। माहौल ऐसा है कि किसी का भी भरोसा नहीं किया जा सकता है। पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी उर्मिला सनावर ने अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़ी कथित ऑडियो वायरल कर पूरे प्रदेश में भूचाल ला दिया था।
अब इसके 16 दिन बाद बुधवार को उर्मिला सनावर (urmila sanawar) ने पुलिस को अपने बयान दर्ज कराए हैं। दरअसल, उर्मिला द्वारा वायरल की गई ऑडियो -वीडियो को लेकर उनके खिलाफ देहरादून के थाना नेहरू कॉलोनी और डालनवाला में मुकदमे दर्ज हुए थे। इन्हीं मुकदमों के सिलसिले में देहरादून पुलिस ने उर्मिला सनावर से पूछताछ की है
यह भी पढ़ें: Lohaghat News: देवदार के पेड़ों पर मंडराया बुरा साया! सूखे पेड़
पुलिस ने प्रेस नोट किया जारी (Ankita Bhandari News)
बुधवार को देहरादून में उर्मिला सनावर से पुलिस ने पूछताछ की। इसके बाद देहरादून पुलिस (dehradun police) ने एक प्रेस नोट जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि-
आज दिनांक 7.1.2026 को उर्मिला सनावर, जिनके खिलाफ थाना नेहरू कॉलोनी और थाना डालनवाला पर अभियोग कायम है और जिनको पुलिस द्वारा नोटिस के माध्यम से अपने बयान अंकित कराए जाने हेतु बुलाया गया था। आज विवेचना में बयान अंकित करने के लिए वह उपस्थित हुई। दोनों मुकदमों के विवेचकों द्वारा उर्मिला सनावर के बयान अंकित किए गए। उर्मिला द्वारा दिए गए बयानों की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग की गई है। उर्मिला सनावर द्वारा विवेचकों को सुरेश राठौड़ और उनके बीच बातचीत के ऑडियो क्लिप भी दी गई। जिनका परीक्षण विधि विज्ञान प्रयोगशाला में कराया जाएगा।
कुछ सबूत नहीं पेश कर पाई उर्मिला
प्रेस नोट में पुलिस द्वारा यह भी लिखा गया कि- विवेचकों द्वारा उर्मिला से सोशल मीडिया पर प्रसारित कुछ खबरों जिनमें कुछ अन्य सबूत पुलिस को दिए जाने की बात उनके द्वारा कही जा रही थी। के संबंध में पुलिस को सबूत प्रदान करने हेतु कहा गया तो उर्मिला सनावर द्वारा कोई अन्य सबूत विवेचना में नहीं दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: कारगिल से हरियाली तक: एक फौजी-पुलिसकर्मी की समाज और पर्यावरण सेवा की विशाल
एसएसपी अजय सिंह ने दिया बयान (Ankita Bhandari Latest News)
एसएसपी अजय सिंह ने जानकारी दी की उर्मिला से विवेचकों ने इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित खबरों को लेकर सवाल किए जिनमें उनके द्वारा पुलिस को अन्य सबूत सौंपने के दावे किए गए थे। लेकिन, इस संबंध में उर्मिला ने पुलिस को कोई भी अतिरिक्त सबूत उपलब्ध नहीं कराए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। उर्मिला से जुड़े सभी मामलों में जांच तेज की गई है। फिलहाल एफएसएल रिपोर्ट और एलआईयू की जांच के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
सुरक्षा की मांग
उर्मिला सनावर ने एसएसपी देहरादून अजय सिंह से सुरक्षा की मांग की है। जिसको लेकर उन्होंने एसएसपी आवास कार्यालय में एसएसपी देहरादून को प्रार्थना पत्र दिया है। उनके द्वारा प्रार्थना पत्र पर एसएसपी देहरादून में एलआईयू से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
