Udham Singh Nagar: आधार कार्ड सेंटर हुआ सील! चल रहा था बड़ा झोलमाल
Udham Singh Nagar: उधमसिंह नगर के सितारगंज में एक आधार सेंटर पर छापेमारी हुई है। जहां कार्रवाई के दौरान टीम को कई अनियमितताएं मिली हैं। केंद्र में फर्जी तरीके से आधार कार्ड अपडेट करने का काम किया जा रहा था। यह आधार सेंटर मंडी परिसर में स्थित है। जहां फिंगरप्रिंट मोहर के दुरुपयोग और निर्धारित शुल्क से ज्यादा वसूली की शिकायत के बाद तहसील प्रशासन ने छापेमारी की कार्रवाई की।
आधार कार्ड सेंटर हुआ सील (Udham Singh Nagar)
छापेमारी के बाद प्रशासन ने आधार कार्ड सेंटर को सील कर दिया है। जांच के दौरान टीम ने कई अनियमितताएं पाई जिससे आरोप सही साबित पाए गए हैं। टीम को मौके से फर्जी फिंगरप्रिंट मोहर, दो लैपटॉप और जरूरी दस्तावेज भी मिले हैं। प्रशासन ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें: Haridwar Mata Mandir: हरिद्वार के पांच प्रमुख माता मंदिरों की सूची
निर्धारित शुल्क से ज्यादा की वसूली
दरअसल, सितारगंज (sitarganj) तहसील क्षेत्र में स्थित एक आधार सेंटर से शिकायत आई थी कि वहां अपडेटिंग और निर्धारित फीस से ज्यादा रुपए वसूलने का काम हो रहा है। शिकायत मिलने के बाद तहसील प्रशासन ने छापेमारी की और आधार कार्ड सेंटर सील कर दिया। जांच में यह भी पता चला है की आधार सेंटर अधिकृत संचालक की फिंगरप्रिंट मोहर का इस्तेमाल करके आधार कार्ड अपडेट कर रहा था।
यह भी पढ़ें: Pauri Guldar Attack: घर के आंगन से बच्ची गायब, गुलदार ने बनाया निवाला
एक व्यक्ति ने की थी शिकायत (Udham Singh Nagar News)
तहसीलदार हिमांशु जोशी से एक व्यक्ति ने शिकायत की थी की मंडी परिसर स्थित आधार केंद्र पर तय राशि से ज्यादा वसूल किया जा रहे हैं। इसके अलावा केंद्र में फिंगरप्रिंट मोहर है जो फर्जी है। जिससे आधार कार्ड अपडेट किया जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार द्वारा मौके पर पहुंचकर छापेमारी की गई और सारी शिकायतें भी सही पाई गई। आधार केंद्र में रेट लिस्ट भी मौजूद नहीं थी। मौके पर मोहम्मद फैजान के फिंगरप्रिंट मोहर के साथ पाए गए हैं। जबकि हैरानी वाली बात है कि केंद्र का अधिकृत संचालक मझोला निवासी विक्रम सिंह है।

