Avimukteshwaranand: अविमुक्तेश्वरानंद यौन शोषण मामले में क्या हुआ?
Avimukteshwaranand: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। नाबालिक बटुकों से कथित यौन शोषण के आरोपों में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद घिरे हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, पुलिस द्वारा कराई गई मेडिकल जांच रिपोर्ट में पीड़ित दोनों नाबालिक बच्चों के साथ यौन शोषण की पुष्टि होने की बात सामने आई है। बुधवार को पुलिस द्वारा दोनों बच्चों का मेडिकल करवाया गया था। शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ने दावा किया है की मेडिकल रिपोर्ट में यौन शोषण के स्पष्ट संकेत दर्ज हैं।
अब आगे क्या होगा? (Avimukteshwaranand)
पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद जांच और तेज कर दी है। मेडिकल रिपोर्ट को अहम सबूत मानकर केस डायरी में शामिल किया जा रहा है। अगर जांच में आप सही होते हैं तो स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़ें: Mussoorie News: झड़ीपानी स्थित रेलवे भूमि पर कब्जा करने का मामला
अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की
गिरफ्तारी की आशंका के बीच स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है। जिस पर कल जस्टिस जितेंद्र कुमार सिन्हा की एकल पीठ में सुनवाई होगी। अदालत में पुलिस मेडिकल रिपोर्ट और अब तक के जुटाए गए सबूत को प्रस्तुत कर सकती है। अगर कानून की तरफ से उन्हें रिहायत नहीं मिली तो पुलिस उन्हें कभी भी गिरफ्तार कर सकती है।
पोक्सो एक्ट में केस दर्ज (Avimukteshwaranand News today)
दरअसल यह मामला प्रयागराज के झूंसी थाने में दर्ज है। स्वामी और उनके शिष्य मुकुंदानंद गिरि सहित अन्य के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस द्वारा जानकारी दी गई है कि मामले की विवेचना हो रही है और अन्य संदिग्धों की भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है। आगे की कार्रवाई अदालत के निर्देश और जांच के परिणाम के अनुसार होगी।
यह भी पढ़ें: NCERT Supreme Court: आखिर क्या है NCERT बुक के चैप्टर का विवाद?
बम से उड़ाने की धमकी
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के वकील श्रीनाथ त्रिपाठी को जान से मारने की धमकी मिली है। देर रात 2:30 बजे मोबाइल पर एक एसएमएस आया। जिसमें लिखा था कि वाराणसी कचहरी को कोर्ट बम से उड़ा देंगे और तुम्हें भी। श्रीनाथ त्रिपाठी शंकराचार्य पर लगे बच्चों के यौन शोषण के मामले में उनकी पर भी कर रहे हैं। उन्होंने धमकी से भरा यह मैसेज का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर जारी किया और पुलिस प्रशासन से तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है।

