शिक्षा

8th Pay Commission: क्या है 8वां वेतन आयोग? कितना बढ़ेगा वेतन?

8th Pay Commission: आप सभी आजकल आठवी वेतन आयोग के बारे में सोशल मीडिया और अखबारों में पढ़ रहे होंगे। इस आर्टिकल में जानते हैं सरल भाषा में 8वां वेतन आयोग क्या है और इससे किसको फायदा होने वाला है। 8वां वेतन आयोग केंद्र सरकार द्वारा गठित आयोग होगा जो सरकारी कर्मचारी और पेंशन भोगियों के वेतन, भत्तों और पेंशन संरचना की समीक्षा करेगा। भारत में हर लगभग 10 साल में नया वेतन आयोग बनाया जाता है। इससे पहले सातवां वेतन आयोग लागू हुआ था। जिसमें 2016 से नई सैलरी स्ट्रक्चर लागू की थी।

बेसिक सैलरी तैयार (8th Pay Commission)

8वां वेतन आयोग महंगाई, कर्मचारियों की जरूरत है और आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए बेसिक सैलरी और फिटमेंट फैक्टर तय करेगा। इसके लागू होने पर लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और रिटायर्ड लोगों की तनख्वाह में बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल इन सभी को लेकर चर्चा जारी है।

यह भी पढ़ें: Dehradun: राजधानी से लगातार आ रही मार-पिटाई की खबरें!

कितनी बढ़ेगी सैलरी?

अभी तक सरकार ने कोई फाइनल परसेंटेज नहीं बताया है। लेकिन, मीडिया रिपोर्ट्स और एक्सपर्ट्स के अनुमान के हिसाब से सैलरी में 30% से 34% तक का इजाफा हो सकता है। अगर फिटमेंट फैक्टर को बड़ा रखा गया तो। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि बेसिक सैलरी 18,000 से 40,000 तक जैसे आंकड़े भी संभावित हो सकते हैं। हालांकि, यह आधिकारिक आखिरी फैसला नहीं है।

फिटमेंट फैक्टर की डिमांड (8th Pay Commission Update)

फिटमेंट फैक्टर की डिमांड 3.25 तक की हो रही है। जिससे सैलरी और पेंशन और ज्यादा बढ़ सकती है। ध्यान रखें कि यह कर्मचारी संगठनों की मांग है। सरकार की घोषणा नहीं है।

क्या है फिटमेंट फैक्टर?

फिटमेंट फैक्टर वह गुणांक होता है जिससे सरकारी कर्मचारी की पुरानी सैलरी को नई सैलरी में बदला जाता है। जब नया वेतन लागू होता है तो पुरानी सैलरी को एक तय संख्या से गुना किया जाता है और उसी संख्या को फिटमेंट फैक्टर कहते हैं। उदाहरण के लिए- 7th पे कमिशन में फिटमेंट फैक्टर 2.57 रखा गया था। अगर किसी की भी पुरानी बेसिक सैलरी 10000 थी तो 10000X2.57 यानी की 25,700 नई बेसिक सैलरी बनी।

यह भी पढ़ें: Haridwar News: कनखल क्षेत्र में टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग

नए यानी आठवी वेतन आयोग में कर्मचारी संगठनों ने 3 से 3.25 फिटमेंट फैक्टर की मांग की है। अगर यह लागू हुआ तो सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।

क्या है वर्तमान स्थिति? (8th Pay Commission News)

फिलहाल वेतन आयोग काम कर रहा है लेकिन अभी सरकारी घोषणा नहीं आई है। कर्मचारी संगठनों ने बड़े फिटमेंट फैक्टर, सैलरी में बढ़ोतरी और अन्य बेनिफिट्स की मांगे पेश की है। मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है की सैलरी बढ़ाने के साथ महंगाई भत्ता और पेंशन भी बदलने वाले हैं। लेकिन, अभी तक फाइनल परसेंटेज और आंकड़े घोषित नहीं हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media