Haridwar News: हरिद्वार पहुंचे CM धामी! बैरागी कैंप का किया स्थलीय निरीक्षण
Haridwar News: हरिद्वार स्थित बैरागी कैंप में 7 मार्च को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आएंगे। इस दौरान वह भ्रमण करेंगे। जिसके लिए की जा रही तैयारी और व्यवस्थाओं का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थलीय निरीक्षण किया है। इसके अलावा सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश भी दिए हैं।
हरिद्वार पहुंचे सीएम धामी (Haridwar News)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार स्थित बैरागी कैंप में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया है। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सीएम धामी ने सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसके अलावा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए हैं।
यह भी पढ़ें: Rudrapur News: महिला ने की ठगी! ट्रेडिंग के नाम पर 68 लाख रुपए का फ्रॉड
सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का उत्तराखंड (cm dhami) आना राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। ऐसा कहते हुए मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित, सुरक्षित और समयबद्ध रूप से सुनिश्चित हो। साथ ही मंच व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता और यातायात प्रबंधन सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली।
यह भी पढ़ें: Haridwar News: कनखल क्षेत्र में टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग
सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक नहीं होगी बर्दाश्त (Haridwar News Today)
अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस और प्रशासन आपसी तालमेल के साथ काम करें। इसके अलावा उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर आने वाली आम जनता के सुविधा को भी सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। चिकित्सा सेवा, आपातकालीन सेवाओं और अग्निशमन व्यवस्था को पूर्ण रूप से तत्पर रखने के लिए कहां है।
कम धामी ने यातायात व्यवस्था को सही रूप से संचालित करने के लिए पुलिस को पूरा प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए की जा रही तैयारी और व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार जानकारी दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने यातायात व्यवस्था और वाहनों के पार्किंग व्यवस्था के संबंध में सीएम धामी को सभी जानकारी दी है।

