राजनीतिहरिद्वार

Amit Shah Uttarakhand: अमित शाह ने युवाओं को जिगर के टुकड़े कह कर संबोधित किया

Amit Shah Uttarakhand: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हरिद्वार दौर में बड़े संदेश राज्य के बड़े नेताओं और जनता को दिए हैं। गंगा किनारे लगातार तीसरी जीत के संकल्प के साथ उन्होंने बड़ी-बड़ी बातें कही है। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व इस बात को जानता है कि अगले चुनाव में युवा मतदाता बड़ी भूमिका निभाएंगे। इस बात को ध्यान में रखते हुए अमित शाह ने युवाओं को जिगर के टुकड़े कह कर संबोधित किया।

अगले चुनाव में युवा मतदाता शीर्ष पर (Amit Shah Uttarakhand)

भाजपा के बड़े नेता इस बात को भली-भांति जानते हैं कि अगले चुनाव में युवा एक बड़ा रोल निभाएंगे। इस बात को ध्यान में रखते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने संबोधन के दौरान युवाओं को जिगर का टुकड़ा कहकर संबोधित किया। अब राज्य सरकार को युवाओं की धड़कन का भी काफी ध्यान रखना होगा।

यह भी पढ़ें: Amit Shah Haridwar Live: 2027 में पूर्ण बहुमत से आएगी बीजेपी- अमित शाह

चुनाव की तैयारी में झूटना शुरू

गृहमंत्री अमित शाह ने निजी होटल में पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक भी की। जिससे स्पष्ट होता है कि नेताओं को गुटबाजी और बयानबाजी पर विराम लगाकर चुनाव की तैयारी में जताने खाने का संदेश है। उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाकर उन नेताओं को भी खामोश कर दिया जो सरकार के कामकाज पर सवाल उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Dehradun Accident: तेज रफ्तार जीप ने बच्ची को मार दी टक्कर, हुई मौत

डबल इंजन सरकार भविष्य के लिए गंभीर (Amit Shah In Uttarakhand)

यह बात अमित शाह को साफ तौर पर पता है कि उत्तराखंड जैसे राज्य में बेरोजगारी और पलायन एक बड़ा मुद्दा है। ऐसे में अगले चुनाव में युवाओं का साथ होना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। उन्होंने युवाओं को जिगर के टुकड़े कहकर संबोधित भी किया। युवाओं ने संबोधन को उत्साह से माना। उन्होंने कोशिश की युवा मतदाताओं में यह भावना आए की केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार उनके भविष्य को लेकर गंभीर है। भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे बेरोजगारी मुद्दे को भावनात्मक रूप से जोड़कर कहीं ना कहीं विपक्ष को भी जवाब दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media