Rishikesh News: सीएमओ ने किया राजकीय उपजिला चिकित्सालय का निरीक्षण
Rishikesh News: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मनोज शर्मा ने बीते दिन गुरुवार को राजकीय उपजिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही सफाई और उपचार संबंधी सेवाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से भी काफी देर तक बातचीत की।
अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश (Rishikesh News)
बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 1:00 बजे सीएमओ डॉक्टर मनोज शर्मा ने राजकीय उपजिला चिकित्सालय पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, पैथोलॉजी लैब, इमरजेंसी वार्ड और आयुष्मान कार्ड काउंटर समेत अन्य विभागों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ सफाई व्यवस्था को सही रखना और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए भी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें: Dehradun News: कट्टे में मिला महिला का शव! बुरी तरह से सड़ा चेहरा
पानी की व्यवस्था बनाए रखने की बात
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने खासकर ओपीडी कक्षों का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने पानी कि समुचित व्यवस्था बनाए रखने और कक्षों को साफ रखने के साथ-साथ तोलिये और चिकित्सकों के एप्रन भी नियमित रूप से स्वच्छ रखने के निर्देश दिए हैं। अस्पताल में महिला चिकित्सा अधिकारी और स्त्री रोग विशेषज्ञ की कमी है। जब सीएमओ से यह बात कही गई तो उन्होंने बताया कि इस विषय में वह शासन को पत्र भेजेंगे।
चिकित्सकों से की बातचीत (Rishikesh News Today)
सीएमओ मनोज शर्मा ने अस्पताल परिसर में मौजूद चिकित्सकों से भी काफी देर तक बातचीत की। उनसे जरूरी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस बात का भी आश्वासन दिया कि अस्पताल में चिकित्सकों की कमी को दूर किया जाएगा। इसके लिए हर संभव प्रयास भी किया जा रहे हैं। उन्होंने परिसर में साफ सफाई रखने पर भी जोड़ दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने ओपीडी कक्ष का सबसे ज्यादा जिक्र करते हुए कहा कि वहां पानी की सही से व्यवस्था की जाए। तोलिये भी साफ रखे जाएं और चिकित्सक जो अप्रैल पहनते हैं उन्हें भी स्वच्छ रखा जाए।
यह भी पढ़ें: Rishikesh News: चीला की तरफ जा रहे स्कूटी सवार पर हाथी ने किया हमला
उनसे बातचीत करने के दौरान सीएमएस डॉक्टर आनंद सिंह राणा, वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर अमित रौतेला और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजकुमार समेत अन्य भी मौजूद रहे।

