उत्तराखंडटूरिज़्मधार्मिक

Chardham Yatra 2027: हरिद्वार में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ी

Chardham Yatra 2027: आज से ठीक 17 दिन बाद चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। जिसमें सबसे पहले गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलेंगे। जैसे-जैसे तारीख पास आ रही है धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं की आवाजाही भी बढ़ रही है। हरिद्वार चार धाम यात्रा का प्रवेश द्वार है।

चार धाम यात्रा को लेकर व्यवस्था पूरी (Chardham Yatra 2027)

हरिद्वार चार धाम यात्रा का प्रवेश द्वार है। जहां पर व्यवस्थाओं को सही से पूरा किया जा रहा है। जहां पर सबसे ज्यादा यात्रियों की आवाजाही रहती है वहां की सड़क, पेयजल, घाट, पार्किंग, फुटपाथ और स्वच्छता सहित तमाम व्यवस्थाओं को पूरा करने का कार्य शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें: Nainital: स्कूल की बसों का किराया नहीं बढ़ेगा! परिवहन आयुक्त ने दी जानकारी

ऑनलाइन पंजीकरण जारी

चार धाम के लिए अब तक 11 लाख 78 हजार 41 श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कर लिया है। इस समय हरिद्वार में प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती भीड़ को नियंत्रित करना और यातायात को सही से सुचारू रखने है। इसके अलावा शहर में लगभग हर जगह टूटी और खुदी पड़ी सड़के और बदहाल घाटों को सही समय में ठीक करवाना है।

लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना (Chardham Yatra)

यात्रा के शुरुआती दिनों में लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। हरिद्वार प्रशासन तैयारी को फिलहाल अंतिम रूप देने के लिए पूरे जोर से कम कर रहा है। वर्तमान में हरिद्वार में सीवर परियोजना के कारण जगह पर सड़के खुदी हुई है जो सबसे बड़ी परेशानी है। जिला प्रशासन ने इन क्षतिग्रस्त सड़कों को सही करने के लिए एक हफ्ते का समय दिया है। इसके अलावा जाम से निपटने पिछले सालों के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए योजना बना रही है।

यह भी पढ़ें: Khatima News: टिन के डब्बों में पशु चर्बी से लदा हुआ कैंटर पकड़ा

CCTV निगरानी और डिजिटल सिस्टम सही

भीड़ पर नियंत्रण रखने के लिए सीसीटीवी निगरानी और डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम को और बेहतर किया जा रहा है। चार धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी हो जाए इसको लेकर बुधवार को हरिद्वार के जिला अधिकारी मयूर दीक्षित ने बैठक की और अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी तय की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media