Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल हुए
Dehradun: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कार्य कर रही है। भारत की महिलाओं को राजनीति में 33% आरक्षण देने की दिशा में आगे बढ़ रही है। सीएम धामी ने इसे महिलाओं के सशक्तिकरण के कार्य और इतिहास में एक ऐतिहासिक कदम का नाम दिया है।
दून मेडिकल कॉलेज में हुआ आयोजन (Dehradun)
देहरादून स्थित राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के सभागार में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने से लोकतंत्र और ज्यादा मजबूत होगा। उन्होंने महिलाओं से आगे बढ़कर नेतृत्व की भूमिका निभाने का आवाहन किया है।
यह भी पढ़ें: Char Dham 2026: यात्रा की तयारी पूरी! 57 स्क्रीनिंग केंद्र समेत अस्पताल तैयार
महिलाओं को सम्मानित किया गया
इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और दून विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सुरेखा डंगवाल उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम के दौरान महिला संस्कृतिकरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
क्या है नारी शक्ति वंदन विधेयक? (Dehradun News)
नारी शक्ति वंदन विधायक को आधिकारिक रूप से संविधान (128वां संशोधन) विधायक, 2023 कहा जाता है। यह महिलाओं को राजनीति में अधिक भागीदारी देने के उद्देश्य से लाया गया एक महत्वपूर्ण कानून है। जिसके तहत लोकसभा और राज्य विधानसभा में 33% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने का प्रावधान किया गया है। जिससे उनकी राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़ सके।
यह भी पढ़ें
यह कानून पास हो चुका है लेकिन इसका लागू होना तुरंत संभव नहीं है। इसके लिए पहले जनगणना और परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होनी जरूरी है। इस तरह यह विधेयक देश में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

