क्राइमहरिद्वार

Roorkee News: नशा मुक्ति केंद्र में हुई मरीज की बेरहमी से हत्या

Roorkee News: रुड़की के भंगेड़ी स्थित नशा मुक्ति केंद्र में बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, प्राप्त जानकारी के अनुसार नशा मुक्ति केंद्र में देर रात एक मरीज की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। उसका शव नशा मुक्ति केंद्र के अंदर शौचालय में मिला है। खबर के बाहर आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप (Roorkee News)

मृतक के परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक मरीज पर हत्या करने का शक जताया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। लक्सर क्षेत्र के भंगेड़ी गांव निवासी आशीष उम्र 37 को उसके परिजनों ने सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के भंगेड़ी स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में 3 महीने पहले भर्ती कराया था।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Pragya Singh: ट्रेन से लापता हुई प्रज्ञा की सुलझी गुत्थी

मंगलवार की रात को हुआ हादसा

मंगलवार की रात को नशा मुक्ति केंद्र के शौचालय में आशीष का शव बरामद हुआ था। केंद्र के संचालक ने उसका शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर गई और मामले की छानबीन शुरू की।

गले पर मिला गहरा निशान (Roorkee News Today)

मृतक के गले पर धारदार हथियार का निशान मिला है। इस घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए हैं। परिवार के लोगों ने नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक मरीज पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने फिलहाल मृतक के शब्द को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

एसपी देहात शेखर चंद्रा सुयाल ने दी जानकारी

एसपी देहात शेखर चंद्रा सुयाल ने जानकारी दी है कि परिवार के लोगों ने हत्या का शक जताया है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नशा मुक्ति केंद्र के संचालक समेत वहां पर भर्ती अन्य मरीजों से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Pragya Singh Missing: आखिर कैसे उत्तराखंड से बेगूसराय पहुंची प्रज्ञा?

यह घटना बेहद शर्मनाक और हैरान करने वाली है। परिजन अपने व्यक्ति को नशा मुक्ति केंद्र एक आस लगाकर भेजते है कि उसकी नशे की आदत छूट जाएगी और वह सही तरह से अपनी जिंदगी जी पाएगा। लेकिन, ऐसी घटनाएं होना नशा मुक्ति केंद्र पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। जहां सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media