हरिद्वार

Haridwar News: श्यामपुर में हुई बाघों की मौत से आखिरकार उठेगा पर्दा

Haridwar News: उत्तराखंड वन विभाग फिलहाल सवालों के घेरे में है। विभाग बाघों की मौत की गुत्थी सुलझाने में लगा हुआ है। जिसके लिए घटनास्थल से तमाम सबूत इकट्ठे किए जा रहे हैं। जिसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। लेकिन, अभी भी वन विभाग के हाथ बहुत कुछ जानकारी नहीं लग पाई है। हालांकि, विभाग के द्वारा कोशिश की जा रही है कि इस बड़े घटनाक्रम से जुड़े हर तथ्य तक पहुंच जाए जिससे कि पूरे मामले का खुलासा हो सके।

एक अपराधी को भेजा जेल (Haridwar News)

इस पूरे मामले के सामने आने के बाद वन विभाग ने सबसे पहले आलम को गिरफ्तार किया और बाद में दो और आरोपियों को पकड़ा। सबसे पहले पकड़े गए आलम को वन विभाग ने जेल भेज दिया है। जांच को आगे बढ़ाते हुए वन विभाग ने आलम की रिमांड कोर्ट से मांगी थी। कोर्ट ने मांग मंजूर कर ली है। 23 मई को यानी आज 24 घंटे के लिए वन विभाग को आलम की रिमांड मिल पाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम पूरी सुरक्षा के साथ आलम को घटनास्थल पर ले जाएगी। जहां पर नए सबूत की खोजबीन होगी।

यह भी पढ़ें: Char Dham 2026: यात्रा की तयारी पूरी! 57 स्क्रीनिंग केंद्र समेत अस्पताल तैयार

डीएफओ ने दिया बयान

इस पूरे मामले में हरिद्वार के डीएफओ (DFO) स्वप्निल अनिरुद्ध ने बयान दिया है कि कोर्ट में आलम की रिमांड लेने का प्रयास किया गया था। हमें आलम की रिमांड मिल गई है। खास बात है कि आरोपी की रिमांड मिलने के बाद कई अनसुलझे राज से पर्दा उठने की उम्मीद लगाई जा रही है। वन विभाग ने पहले ही दो नए आरोपियों को पकड़ लिया है और सबसे महत्वपूर्ण फरार आरोपी को भी जल्द पकड़ा जाएगा

यह भी पढ़ें: Haridwar News: धर्मनगरी में इस डाकू से जुडी इमारत बनेगी टूरिस्ट स्पॉट

वन विभाग ने जारी किया कारण बताओं नोटिस (Haridwar Latest News)

इस मामले में शुरू में ही वन विभाग ने रेंजर्स समेत कुछ नीचे के अधिकारियों को वन विभाग के कारण बताओं नोटिस जारी कर दिया है। पहले रेंजर के निलंबित होने तक की भी चर्चा चल रही थी लेकिन अब जानकारी मिल रही है कि रेंजर पर यह बड़ी कार्रवाई होने की जगह उसे हॉफ कार्यालय में अटैच किया जा सकता है। फिलहाल इस दौरान घटनास्थल पर क्राइम सीन तैयार किया जा सकता है जिससे पूरे मामले की सत्य स्थिति सामने आ सके। इसके अलावा सभी पहलुओं पर वन विभाग को जानकारी मिल सके जिससे भविष्य में ऐसी घटनाएं होने से बचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media