Uttarakhand Panchayat Chunav: उप प्रधान पद के लिए 15 जुलाई से शुरू होंगे चुनाव
Uttarakhand Panchayat Chunav: उत्तराखंड के 12 जिलों में उप प्रधान पद के लिए 15 जुलाई से चुनाव शुरू होंगे। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने सोमवार को अधिसूचना जारी की है। चुनाव में हरिद्वार जिला शामिल नहीं किया गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त के अनुसार 7466 ग्राम पंचायत में उप प्रधान के पद के लिए चुनाव हो रहा है।
चुनाव से संबंधित प्रमुख तारीख (Uttarakhand Panchayat Chunav)
15 जुलाई को सुबह 10:00 से 11:00 बजे के बीच नामांकन शुरू होगा। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच 11 से 12 बजे और नाम वापसी का मौका दोपहर 12 से 12:30 बजे तक दिया जाएगा। चुनाव चिन्ह का आवंटन 12:30 से 1:00 बजे और मतदान दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे होगा। इसके बाद शाम को 4:00 बजे से मतगणना शुरू होगी। चुनाव से संबंधित जानकारी संबंधित जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी मंगलवार को जारी करेंगे। इस चुनाव में सभी ग्राम पंचायत के सदस्य शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें: Haridwar News: हरिद्वार में आज रात इन जगहों पर अवैध खनन की आशंका
अलग से क्या हो रहे है उप प्रधान के चुनाव?
कई लोगों के मन में सवाल होंगे कि जब ग्राम प्रधान का चुनाव जनता सीधे करती है तो प्रधान का चुनाव अलग से क्यों होता है? इसके साथ ही आखिर हरिद्वार जिला इस प्रक्रिया में शामिल क्यों नहीं है? इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के अनुसार। उत्तराखंड में ग्राम पंचायत व्यवस्था के तहत ग्राम प्रधान का चुनाव ग्रामीण मतदाता सीधे मतदान करके करते हैं। लेकिन, उप प्रधान का चुनाव जनता नहीं करती। उत्तराखंड पंचायती राज व्यवस्था के अनुसार, ग्राम पंचायत के निर्वाचित वार्ड सदस्य अपने बीच से मतदान कर उप प्रधान का चयन करते हैं। इसलिए उप प्रधान के चुनाव ग्राम पंचायत चुनाव के बाद अलग से आयोजित किए जाते हैं।
उप प्रधान का मुख्य काम ग्राम प्रधान की अनुपस्थिति में पंचायत के कार्यों का संचालन करना होता है। इसके अलावा बैठकों की अध्यक्षता और प्रशासनिक जिम्मेदारियां में सहयोग देना भी है। अगर किसी कारण वश प्रधान का पद खाली हो जाए या कार्य करने में असमर्थ हो। तो उप प्रधान अस्थाई रूप से जिम्मेदारी निभाते हैं।
यह भी पढ़ें: Haridwar: CDO ललित नारायण मिश्रा ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर दिए निर्देश
हरिद्वार इस प्रक्रिया में शामिल नहीं (Uttarakhand News)
हरिद्वार में इस समय उप प्रधान के चुनाव नहीं कराए जा रहे क्योंकि हरिद्वार जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का कार्यक्रम बाकी 12 जिलों से अलग है। इसका कारण है हरिद्वार जिले की पंचायत का कार्यकाल अन्य जिलों से अलग होने पर समाप्त होना और उससे जुड़ी कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया है। इसकी वजह से राज्य निर्वाचन आयोग ने फिलहाल 12 जिलों में ही उप प्रधान चुनाव के लिए सूचना जारी की है। जबकि हरिद्वार में यह प्रक्रिया पंचायत चुनाव कार्यक्रम के अनुसार बाद में होगी। यही वजह है कि राज्य के अन्य जिलों में उप प्रधान के चुनाव शुरू हो रहे हैं। लेकिन हरिद्वार इस प्रक्रिया का हिस्सा नहीं है।
