Haridwar: नगर निगम ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर की सबसे बड़ी कार्रवाई
Haridwar: हरिद्वार नगर निगम, तहसील प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने एक गोदाम पर छापेमारी कर करीब 5,000 किलोग्राम प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक बरामद किया। कार्रवाई के दौरान पूरा स्टॉक जब्त कर गोदाम संचालक नानक चंद पर ₹1 लाख का चालान किया गया।
बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित प्लास्टिक की आपूर्ति की जा रही थी (Haridwar)
नगर निगम को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि घाट क्षेत्र और आसपास के इलाकों में छोटे विक्रेताओं को इसी गोदाम से बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित प्लास्टिक की आपूर्ति की जा रही थी। यही प्लास्टिक गंगा स्नान, पर्व स्नान और अन्य बड़े आयोजनों के दौरान गंगा तट पर कचरा और पर्यावरण प्रदूषण का प्रमुख कारण बन रही थी।
यह भी पढ़ें: Haridwar Kanwar 2026: डीएम और SSP ने लिया कावड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा
नगर आयुक्त नंदन कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई
यह कार्रवाई नगर आयुक्त नंदन कुमार के नेतृत्व में की गई। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ आगे भी सघन अभियान जारी रहेगा और नियमों (Haridwar News) का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इस संयुक्त अभियान में नगर आयुक्त नंदन कुमार, उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, तहसीलदार सचिन कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक मनोज कुमार, उप निरीक्षक नवीन नेगी सहित नगर निगम, तहसील प्रशासन और पुलिस विभाग की टीम मौजूद रही।

