हरिद्वार

Haridwar: नगर निगम उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी के मार्गदर्शन में मनाया गया हरेला

Haridwar: उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर हरिद्वार के ऋषिकुल चौक स्थित कश्यप घाट में विशेष स्वच्छता, गाजर घास उन्मूलन एवं “एक वृक्ष माँ के नाम” थीम पर वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देशानुसार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी की प्रेरणा तथा नगर निगम हरिद्वार के उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी के मार्गदर्शन में किया गया।

इस अभियान में नगर निगम हरिद्वार, आईटीसी मिशन सुनहरा कल, श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम, बंधन, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन एवं आईजीडी संस्था ने संयुक्त रूप से सहभागिता निभाई। अभियान का उद्देश्य घाट क्षेत्र को स्वच्छ बनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

37 कट्टे सूखा कचरा हटाकर किया वैज्ञानिक निस्तारण (Haridwar)

अभियान के दौरान कश्यप घाट से 37 कट्टे सूखा कचरा एकत्रित किया गया, जिसे वैज्ञानिक निस्तारण के लिए नगर निगम को सौंपा गया। इसके साथ ही घाट क्षेत्र में फैली गाजर घास का व्यापक उन्मूलन कर स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण का संदेश दिया गया।

दुकानदारों को बांटे गार्बेज बैग, स्वच्छता का लिया संकल्प

अभियान के दौरान स्थानीय दुकानदारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक (haridwar nagar nigam) करते हुए गार्बेज बैग वितरित किए गए, ताकि वे अपने प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कचरे को निर्धारित स्थान पर ही एकत्रित करें और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में अपनी भागीदारी निभाएं।

यह भी पढ़ें: Haridwar: नगर निगम ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर की सबसे बड़ी कार्रवाई

फलदार पौधों का रोपण (Haridwar News Today)

कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के उप आयुक्त दीपक गोस्वामी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, नगर निगम पार्षद ललित रावत तथा अन्य गणमान्य नागरिकों ने फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का सामूहिक संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य सुनिश्चित करने का संकल्प है।

यह भी पढ़ें: Haridwar News: कावड़ मेला तैयारी को दिया जा रहा अंतिम रूप

अभियान के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनसहभागिता का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की अपील भी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media