उत्तराखंडहरिद्वार

Harela 2026: हरेला प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का पर्व: पं. कपिल शर्मा जौनसारी

Harela 2026: उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर हरिद्वार रेंज राजाजी टाइगर रिजर्व वन विभाग के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखण्ड के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से विशेष पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

हरेला प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का पर्व: पं. कपिल शर्मा जौनसारी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पं. कपिल शर्मा जौनसारी ने कहा कि हरेला केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला महत्वपूर्ण पर्व है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के इस दौर में अधिक से अधिक पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना भी प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

यह भी पढ़ें: Haridwar: नगर निगम उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी के मार्गदर्शन में मनाया गया हरेला

पौधे लगाने और उनकी देखभाल की अपील (Harela 2026)

इस अवसर पर उपवन क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार एवं वन बीट अधिकारी अंकित बिष्ट ने लोगों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की भागीदारी से ही संभव है।

पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी ने दोहराई अपनी प्रतिबद्धता

कार्यक्रम में रितेश गोड और करन पंत सहित सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई तथा भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें: Haridwar News: कावड़ मेला तैयारी को दिया जा रहा अंतिम रूप

ये रहे मौजूद (Harela 2026 Haridwar)

इस अवसर पर वन बीट अधिकारी सोनू कुमार, बीट सहायक दिगंबर सिंह, बीट सहायक राजेंद्र सिंह, अवनीश मिश्र, चेतन चौबे, पंकज नौडियाल (सामाजिक कार्यकर्ता) सहित वन विभाग के अधिकारी, स्थानीय नागरिक, युवा और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media