धार्मिकहरिद्वार

Mansa Devi Video: तीन साल पुराना वीडियो फिर किया वायरल, मंदिर की छवि खराब करने की कोशिश

Mansa Devi Video: हरिद्वार के प्रसिद्ध सिद्धपीठ मनसा देवी मंदिर का एक पुराना वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मंदिर परिसर के अंदर बैठे हुए पुजारी अपनी कुर्ते की जेब में कुछ रखते हुए दिखाई देते है। इसी दृश्य के आधार पर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं और मंदिर की दान व्यवस्था पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। हालांकि, वीडियो का पूरा घटनाक्रम सामने नहीं आया है और केवल कुछ सेकेंड की क्लिप के आधार पर जो की गलत तरह से एडिट की गई है। उसके किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।

कुछ महीने पहले भी वायरल हुआ था यही वीडियो

यह पहली बार नहीं है जब यह वीडियो चर्चा में आया हो। कुछ महीने पहले भी यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उस समय वीडियो में दिखाई दे रहे पुजारी ने VARTA 360 को इंटरव्यू देकर पूरे मामले पर अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था कि वीडियो को अधूरा दिखाकर गलत तरीके से पेश किया जा रहा है और इससे लोगों के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है। नीचे देखिये पूरा वीडियो-

यह भी पढ़ें: Harela 2026: हरेला प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का पर्व: पं. कपिल शर्मा जौनसारी

इस तरह से वायरल करवाया गया था वीडियो

कुछ महीने पहले जब यही वीडियो पहली बार सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, तब एक इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से इसे कई न्यूज प्लेटफॉर्म और पत्रकारों को भेजा गया था। उस दौरान सामने आए चैट स्क्रीनशॉट में वीडियो भेजने वाला व्यक्ति बार-बार इसी क्लिप को अलग-अलग लोगों तक पहुंचाने की कोशिश करता दिखाई देता है। चैट की भाषा और बातचीत से यह जरूर प्रतीत होता है कि वीडियो में दिखाई दे रहे पुजारी को निशाना बनाकर यह क्लिप प्रसारित की जा रही थी। हालांकि, इन चैट्स के आधार पर किसी व्यक्ति की मंशा या उद्देश्य को लेकर अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता।

पूरी वीडियो देखने पर घटनाक्रम का वास्तविक संदर्भ सामने आया

सोशल मीडिया पर वायरल की गई 18 सेकंड की क्लिप को संदर्भ से अलग प्रस्तुत किया गया है, जिससे पहली नजर में ऐसा आभास होता है कि वीडियो में दिखाई दे रहे पुजारी अपनी जेब में कुछ रख रहे हैं। जबकि इस घटना की पूरी वीडियो 47 सेकंड की है। पूरी वीडियो देखने पर घटनाक्रम का वास्तविक संदर्भ और पूरा क्रम स्पष्ट हो जाता है, जो वायरल क्लिप से अलग तस्वीर पेश करता है। ऐसे में केवल 17 सेकंड की एडिटेड क्लिप के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचने के बजाय पूरी 47 सेकंड की वीडियो देखकर ही अपनी राय बनाना उचित होगा।

सोशल मीडिया की अफवाहों से बचें, तथ्यों को जानें (Mansa Devi Viral Video News)

मनसा देवी मंदिर उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे में किसी भी पुराने या अधूरे वीडियो के आधार पर मंदिर या उसकी व्यवस्था को कटघरे में खड़ा करना उचित नहीं है। यदि किसी मामले में कोई शिकायत या जांच होती है तो उसका निर्णय संबंधित प्राधिकरण और मंदिर प्रबंधन के स्तर पर होना चाहिए, न कि सोशल मीडिया ट्रायल के आधार पर।

करीब तीन साल पुराना वीडियो

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं मनसा देवी मंदिर के प्रमुख महंत रवींद्र पुरी ने वायरल वीडियो को करीब तीन साल पुराना बताया। उनका कहना है कि यह कोई हालिया घटना नहीं, बल्कि पुराने वीडियो को एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Haridwar: नगर निगम उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी के मार्गदर्शन में मनाया गया हरेला

उन्होंने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति मंदिर से जुड़े पुजारी है। महंत रवींद्र पुरी ने आरोप लगाया कि कुछ लोग मंदिर और संगठन की छवि धूमिल करने की मंशा से इस पुराने वीडियो को जो की छेड़छाड़ की गई है। उसे दोबारा प्रसारित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media