धार्मिकहरिद्वार

Haridwar: कांवड़ मेले से पहले पंतद्वीप पार्किंग से हटाया गया अतिक्रमण

Haridwar: आगामी कांवड़ मेले को सुगम, सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सोमवार को दूसरे दिन भी पंतद्वीप पार्किंग और रोडीबेलवाला क्षेत्र में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य मेला क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कर श्रद्धालुओं और वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करना है।

25 से अधिक अवैध अतिक्रमण हटाए (Haridwar)

नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में जिला प्रशासन, नगर निगम, सिंचाई विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने पंतद्वीप पार्किंग क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अस्थायी अवैध दुकानों, खोखों, पटरी, रेहड़ियों, ठेलों, फड़ों और अन्य अस्थायी निर्माणों को हटाया। अभियान के दौरान 25 से अधिक अवैध अतिक्रमण ध्वस्त किए गए और पूरे पार्किंग क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

यह भी पढ़ें: Mansa Devi Video: तीन साल पुराना वीडियो फिर किया वायरल, मंदिर की छवि खराब करने की कोशिश

पार्किंग और यातायात व्यवस्था होगी बेहतर

प्रशासन का कहना है कि पंतद्वीप पार्किंग क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किए जाने से कांवड़ मेले के दौरान वाहनों की पार्किंग व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित होगी। साथ ही श्रद्धालुओं की आवाजाही और यातायात संचालन भी सुचारु रूप से हो सकेगा।

रोडीबेलवाला क्षेत्र में भी चला अभियान (Haridwar News)

पंतद्वीप पार्किंग के बाद संयुक्त टीम ने रोडीबेलवाला क्षेत्र में भी अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थलों और मेला मार्ग पर किए गए अवैध अतिक्रमण हटाए। कार्रवाई के दौरान संबंधित लोगों को चेतावनी भी दी गई।

दोबारा अतिक्रमण करने पर होगी सख्त कार्रवाई

अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी सार्वजनिक स्थल, पार्किंग क्षेत्र या मेला मार्ग पर दोबारा अतिक्रमण न करें। यदि दोबारा अतिक्रमण पाया गया तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Harela 2026: हरेला प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का पर्व: पं. कपिल शर्मा जौनसारी

डीएम ने दिए अभियान लगातार जारी रखने के निर्देश (Haridwar News Latest)

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनहित और श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी रखा जाए। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेले के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसी भी प्रकार के अवैध अतिक्रमण के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

अभियान के दौरान जिला प्रशासन, नगर निगम, सिंचाई विभाग, पुलिस विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media