उत्तराखंडराजनीतिहरिद्वार

CM Dhami Haridwar: आज हरिद्वार दौरे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

CM Dhami Haridwar: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार दौरे पर हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह देहरादून के जीटीसी हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर गुरुकुल कांगड़ी हेलीपैड पहुंच चुके हैं। इसके बाद वह होटल अलकनंदा पहुंचे, जहां उत्तराखंड निवेश एवं आधारिक संरचना विकास बोर्ड (UIIDB) की ओर से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की भी मौजूदगी रहेगी।

दोपहर 12:30 बजे होगी अहम समीक्षा बैठक (CM Dhami Haridwar)

मुख्यमंत्री इसके बाद सीसीआर भवन पहुंचेंगे, जहां दोपहर 12:30 बजे कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग, आपदा प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारी अपनी तैयारियों की जानकारी भी मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे।

यह भी पढ़ें: Haridwar Kawar Mela: रुड़की में संयुक्त मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में हुई बैठक

शाम को ‘आम उत्सव’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री डाम कोठी नंबर-1 जाएंगे, जहां उनका कार्यक्रम आरक्षित रखा गया है। इसके बाद वह कनखल के जगजीतपुर स्थित मैंगो फॉर्म पहुंचकर आयोजित “आम उत्सव” कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यहां वह कार्यक्रम का अवलोकन करेंगे और उपस्थित लोगों को संबोधित भी कर सकते हैं।

देहरादून के लिए रवाना होंगे (CM Dhami in Haridwar)

कार्यक्रमों के समापन के बाद मुख्यमंत्री शाम को गुरुकुल कांगड़ी हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून के लिए रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें: Haridwar Politics: सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत पर प्रमोद खारी ने लगाए आरोप

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सभी कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सभी कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media