शिक्षाहरिद्वारहेल्थ

Haridwar News: नगर निगम की बड़ी पहल! स्मार्ट कूड़ेदान का ट्रायल शुरू

Haridwar News: हरिद्वार कावड़ मेला 2026 के दौरान स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर और तकनीक आधारित बनाने के लिए नगर निगम हरिद्वार में कावड़ पटरी पर स्मार्ट सोलर सेंसर कंपैक्ट बिन का ट्रायल शुरू किया है। नगर आयुक्त IAS नंदन कुमार के निर्देश पर नगर की जरूरत को ध्यान में रखते हुए जे.डी.ई. वेलफेयर सोसाइटी के माध्यम से इस आधुनिक डस्टबिन को तैयार कराया गया है।

सामने पहुंचते ही अपने आप खुलेगा ढक्कन (Haridwar News)

सामान्य डस्टबिन से अलग स्मार्ट बिन में सेंसर आधारित ऑटोमेटिक सिस्टम लगाया गया है। जैसे ही कोई व्यक्ति इसके पास पहुंचता है डस्टबिन का ढक्कन अपने आप खुल जाता है। कचरा डालने के बाद अपने आप बंद होगा ढक्कन। इस व्यवस्था से लोगों को डस्टबिन को हाथ लगाने की जरूरत नहीं होगी और स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिलेगी।

कम जगह में अधिक कचरा होगा जमा

इस स्मार्ट डस्टबिन की प्रमुख विशेषता इसका ऑटोमेटिक कचरा कॉम्पेक्शन सिस्टम है। कचरा डालने के बाद बिन उसे स्वतः दबाकर कम जगह में अधिक कचरा संग्रहित करने में सक्षम है। इससे डस्टबिन जल्दी भरने की समस्या कम होगी और उसे बार-बार खाली करने की आवश्यकता भी घट सकती है।

यह भी पढ़ें: Haridwar: डीएम मयूर दीक्षित और SSP नवनीत सिंह भुल्लर पहुंचे बैरागी कैंप

सोलर ऊर्जा से होगा संचलन (Haridwar News Today)

यह स्मार्ट डस्टबिन पूरी तरह सोलर ऊर्जा पर आधारित है। इसलिए इसके संचालन के लिए बाहरी बिजली की जरूरत नहीं होगी। इसकी संरचना को मजबूत और सुरक्षित बनाया गया है जिससे आवारा पशु इसे गिरा ना सके या कचरा बाहर ना फैल सकें। फिलहाल कावड़ पटरी पर हजारों श्रद्धालु इसका उपयोग कर रहे हैं। नगर निगम के अनुसार ट्रायल के परिणाम सकारात्मक रहे हैं। अगर यह प्रयोग सफल रहा तो अगले चरण में स्मार्ट सोलर बिन को हरिद्वार के प्रमुख घाटों, बाजारों, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी स्थापित किया जा सकता है।

ट्रायल के दौरान उपनगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक सुनील मलिक, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, सफाई निरीक्षक रूपाली सहित नगर निगम की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने स्मार्ट बिन की कार्यप्रणाली और उपयोगिता का निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media