Haridwar News: 47, 952 शिव भक्तों ने लिया निःशुल्क उपचार का लाभ
Haridwar News: हरिद्वार में पवित्र कावड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लगातार सक्रिय है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में कावड़ पटरी मार्ग सहित जनपद के 32 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर स्थापित किए गए हैं। इन शिवरों में यात्रा के दौरान स्वास्थ्य खराब होने या फिर चोट लगने की स्थिति में शिव भक्तों का तत्काल और निशुल्क उपचार किया जा रहा है।
13,000 से ज्यादा शिव भक्तों ने लिया निःशुल्क उपचार (Haridwar News)
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आर. के. सिंह ने जानकारी दी की कावड़ यात्रा के पांचवें दिन विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों में कुल 13876 शिव भक्तों का निशुल्क उपचार किया गया। कावड़ यात्रा के दौरान अब तक 47, 952 शिव भक्तों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कावड़ यात्रियों की बढ़ती संख्या और उनकी जरूरत को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य शिविरों में आवश्यक दवाइयां, चिकित्सा उपकरण और प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
यह भी पढ़ें: Haridwar News: नगर निगम की बड़ी पहल! स्मार्ट कूड़ेदान का ट्रायल शुरू
चार मेडिकल मोबाइल यूनिट शामिल
हरिद्वार में इस बार कावड़ यात्रा में पहली बार चार मेडिकल मोबाइल यूनिट शामिल की गई है। इन मोबाइल यूनिट के माध्यम से जरूरत पड़ने पर शिव भक्तों को विभिन्न स्थानों पर चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। मोबाइल मेडिकल यूनिट के जरिए उन क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रयास हो रहा है, जहां श्रद्धालुओं की ज्यादा आवाजाही है या जहां तत्काल चिकित्सा सहायता की आवश्यकता हो सकती है।
24 घंटे ड्यूटी डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम (Haridwar News Today)
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आर. के. सिंह के मुताबिक, चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीमें 24 घंटे शिव भक्तों की सेवा में तैनात है। यात्रा के दौरान किसी श्रद्धालु को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर उसे नजदीकी स्वास्थ्य शिविर में आवश्यक चिकित्सा परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Haridwar: डीएम मयूर दीक्षित और SSP नवनीत सिंह भुल्लर पहुंचे बैरागी कैंप
स्वास्थ्य शिविरों में पर्याप्त दवाइयां, चिकित्सा उपकरण, एंबुलेंस और प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिससे जरूरत पड़ने पर शिव भक्तों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं दी जा सकें।

