उत्तराखंडहरिद्वार

Haridwar: कांवड़ियों को कैसा खाना परोसा जा रहा? खाद्य विभाग का खास अभियान

Haridwar: हरिद्वार में कावड़ मेले के दौरान शिव भक्तों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन का विशेष अभियान जारी हैखाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पांडे और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों पर 3 अगस्त को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई।

12 नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए (Haridwar)

कावड़ मेला क्षेत्र और कावड़ पटरी मार्गों पर संचालित ढाबों, होटल, रेस्टोरेंट, खाद्य स्टॉल और भंडारों समेत कुल 35 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों के 12 नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए संग्रहित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Haridwar News: 47, 952 शिव भक्तों ने लिया निःशुल्क उपचार का लाभ

ज्वालापुर से लिए गए पनीर और दूध के नमूने

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र टम्टा की टीम ने शिकायत के आधार पर आर्य नगर, ज्वालापुर स्थित एक देरी से खुले पनीर और दूध के नमूने लिए हैं। इसके बाद रोड़ी बेल वाला पार्किंग क्षेत्र में सचल खाद्य विश्लेषण शाला वहां के माध्यम से मसाले, तेल, नमक, चाय और डेयरी उत्पाद, साथ ही चीनी। इन सबके 64 नमूनों की मौके पर जांच की गई।

सात नमूने सही नहीं पाए गए

जांच में 07 नमूने अधोमानक पाए गए। जिन्हें जब्त कर मौके पर ही नष्ट कराया गया। साथ ही दो ढाबों से खुली हल्दी और लाल मिर्च पाउडर के नमूने भी लैब जांच के लिए भेजे गए।

बहादराबाद समेत रुड़की और भगवानपुर में भी निरीक्षण (Haridwar News)

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने बहादराबाद, धनोरी और कलियर क्षेत्र में जूस, कोल्ड ड्रिंक और अन्य खाद्य दुकानों की जांच की। पैक्ड जूस और कोल्ड ड्रिंक की एक्सपायरी डेट की जांच के दौरान कोई एक्सपायरी उत्पादन नहीं मिला। एक पेयजल निर्माता कंपनी को लेबलिंग नियमों का पालन न करने पर नोटिस जारी किया गया है। रुड़की और भगवानपुर में भी खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर दूध और अन्य पेय पदार्थों के नमूने लिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Haridwar News: नगर निगम की बड़ी पहल! स्मार्ट कूड़ेदान का ट्रायल शुरू

लैब जांच के लिए भेजे गए 12 नमूनों में खुली हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, पान मसाला, चार कोल्ड ड्रिंक, चावल, नूडल्स, खुला पनीर और दो दूध के नमूने शामिल है। सहायक आयुक्त/अभिहित अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और श्रद्धालुओं की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media