धार्मिकहरिद्वार

Haridwar News: 60,000 से ऊपर शिवभक्तों का हुआ निशुल्क उपचार

Haridwar News: हरिद्वार में पवित्र कावड़ यात्रा चल रही है। इस दौरान शिवभक्तों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में कावड़ पटरी मार्ग समेत जिले के 32 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं। स्वास्थ्य खराब होने या यात्रा के दौरान चोट लगने पर कावड़ यात्रियों का तत्काल और निशुल्क उपचार किया जा रहा है।

शिवभक्तों का हो रहा निशुल्क उपचार (Haridwar News)

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आर. के. सिंह के मुताबिक, कावड़ यात्रा के पांचवें दिन विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों में 18,019 शिवभक्तों का निशुल्क उपचार किया गया है। वही, यात्रा शुरू होने से अब तक कुल 65,971 कावड़ यात्रियों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है। कावड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को समय पर उपचार मिल सके। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम में लगातार शिविरों में तैनात है।

यह भी पढ़ें: Haridwar: कांवड़ियों को कैसा खाना परोसा जा रहा? खाद्य विभाग का खास अभियान

पहली बार शामिल हुई चार मेडिकल मोबाइल यूनिट

हरिद्वार कावड़ यात्रा में पहली बार चार मेडिकल मोबाइल यूनिट शामिल की गई है। इन मोबाइल यूनिट के माध्यम से जरूरत होने पर कावड़ यात्रियों को विभिन्न स्थानों पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिससे यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और बेहतर होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वास्थ्य सेवा शिविर का शुभारंभ (Haridwar News Today)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अलकनंदा होटल के समीप मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवा शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता यही है की कावड़ यात्रा के दौरान किसी भी शिवभक्त को स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी होने पर तुरंत उपचार मिल सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कावड़ यात्रियों से पर्याप्त पानी पीने, समय पर विश्राम करने और स्वास्थ्य संबंधित किसी भी समस्या की स्थिति में नजदीकी स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर चिकित्सा सलाह लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media