उत्तराखंडराजनीतिहरिद्वार

CM Dhami: मुख्यमंत्री धामी ने कावड़ियों के पैर धोकर किया सम्मान

CM Dhami: हरिद्वार में कावड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को आस्था, सेवा और श्रद्धा का अनोखा संगम देखा गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड ने देश के विभिन्न राज्यों से आए शिव भक्त कावड़ियों का भविष्य स्वागत किया। हर की पौड़ी से कावड़ यात्रा मार्ग तक हेलीकॉप्टर के माध्यम से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई। जिसमें श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल बना दिया।

पैर धोकर किया सम्मान (CM Dhami)

अलकनंदा होटल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पांच शिव भक्त कावड़ियों का चरण धोकर अभिनंदन किया। इसके बाद उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर अपने हाथों से भोजन परोसा। ऐसा करके उन्होंने कावड़ यात्रा में सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता का संदेश भी दिया।

यह भी पढ़ें: Haridwar News: 60,000 से ऊपर शिवभक्तों का हुआ निशुल्क उपचार

स्वास्थ्य सेवा शिविर का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने कावड़ यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवा शिविर का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने शिविर में उपलब्ध चिकित्सा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं को त्वरित उपचार, आवश्यक दवाइयां और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की जानकारी ली।

राज्य सरकार (haridwar news) की प्राथमिकता है कि देवभूमि आने वाले प्रत्येक शिवभक्त को सुरक्षित, सम और सम्मानजनक वातावरण मिले। उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष अब तक एक करोड़ से ज्यादा शिव भक्त गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Haridwar: कांवड़ियों को कैसा खाना परोसा जा रहा? खाद्य विभाग का खास अभियान

पांच पुलिसकर्मी और पांच पर्यावरण मित्र सम्मानित (CM Dhami News)

कावड़ के सफल संचालन में योगदान देने वाले पांच पुलिसकर्मियों और पांच पर्यावरण मित्रों को भी मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन सभी कर्मियों के प्रति राज्य की कृतज्ञता का प्रतीक है। जो यात्रा के दौरान सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए दिन-रात अपना काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने शिव भक्तों से यात्रा के दौरान अनुशासन, मर्यादा और धार्मिक परंपराओं का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा की कावड़ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं। बल्कि सेवा, समर्पण और सनातन संस्कृति का विराट पर्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media