धार्मिकहरिद्वार

Haridwar: ग्राउंड पर पहुंचे डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर

Haridwar: हरिद्वार में कावड़ यात्रा अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। डाक कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ के बीच जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने यातायात, पार्किंग, सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर निगरानी बढ़ा दी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने शनिवार को जीरो ग्राउंड पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। साथ ही उन्होंने मोतीचूर तक हाईवे का निरीक्षण भी किया है।

डाक कांवड़ियों की भीड़ पर नजर (Haridwar)

कावड़ यात्रा के अंतिम चरण में हरिद्वार में बड़ी संख्या में डाक कांवड़िया पहुंच रहे हैं। जिसके कारण हाईवे और प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। इसी को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने मोतीचूर तक हाईवे का शनिवार रात्रि के दौरान निरीक्षण किया। अधिकारियों ने वाहनों की आवाजाही, पार्किंग स्थलों और यातायात संचालन की स्थिति को मौके पर देखा। संबंधित अधिकारियों को भीड़ वाले क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और यातायात को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Haridwar News: जल निगम ने कावड़ियों के लिए की पर्याप्त जलापूर्ति

बिजली, पानी और शौचालय व्यवस्था पर ध्यान

डाक कावड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी (haridwar dm) ने पार्किग स्थलों पर बिजली, पेयजल और शौचालय की साफ सफाई की व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। बारिश को देखते हुए जलभराव वाले इलाकों में पानी की निकासी के लिए भी समुचित इंतजाम करने को कहा गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े अधिकारियों को रात के समय पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ काम करने और श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न होने के निर्देश दिए।

दो पहिया वाहनों के लिए अलग पार्किंग व्यवस्था (Haridwar News)

5 अगस्त से भारी वाहनों और दो पहिया वाहनों की आवाजाही जारी है। यातायात के दबाव को देखते हुए वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों की ओर भेजा जा रहा है। भारी वाहनों को बैरागी कैंप और दक्षदीप की ओर भेजा जा रहा है। इसके अलावा दोपहिया वाहनों के लिए गड्ढा पार्किंग, दीनदयाल पार्किंग, रोड़ीबेलवाला और पंडित दीनदयाल पार्किंग का उपयोग किया जा रहा है। पार्किंग स्थलों पर वाहनों के प्रवेश और निकासी को व्यवस्थित रखने के लिए भी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान SP सिटी अभय प्रताप सिंह, एडिशनल SP रेनू लोहानी, CO सिटी शिशुपाल सिंह नेगी समेत पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media