Haridwar News: रुड़की में 90 किलो खराब पनीर मौके पर नष्ट किया गया
Haridwar News: हरिद्वार में कावड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने रविवार को कई इलाकों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। हरकीपौड़ी, भूपतवाला, अपर रोड, शांतिकुंज और बिल्केश्वर समेत कई क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। वहीं रुड़की के कावड़ पटरी मार्ग पर करीब 90 किलो खराब पनीर मिलने के बाद उसे मौके पर ही नष्ट कराया गया।
हरकीपौड़ी से लेकर भूपतवाला तक जांच (Haridwar News)
कावड़ यात्रा के अंतिम चरण में हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम लगातार सक्रिय है। रविवार को सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन हरिद्वार महिमानंद जोशी के नेतृत्व में टीम ने नगर निगम हरिद्वार क्षेत्र के शांतिकुंज, भूपतवाला, खड़खड़ी, अपर रोड, हर की पौड़ी और बिल्केश्वर सहित कई इलाकों में खाद्य कारोबारी का औचक निरीक्षण किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कावड़ियों और अन्य श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं मानकों के अनुरूप खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना रहा।
यह भी पढ़ें: Haridwar: ग्राउंड पर पहुंचे डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर
दूध और मसाले के सैंपल लिए गए
निरीक्षण के दौरान भूपतवाला स्थित एक डेयरी से दूध का नमूना जांच के लिए लिया गया। वही शांतिकुंज क्षेत्र में एक धागे से खुले में रखे लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर के नमूने भी दिए गए। इन सभी को जांच के लिए भेजा गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य मानकों के उल्लंघन की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खाता विभाग की टीम ने खड़खड़ी, भूपतवाला और शांतिकुंज क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए है।
रुड़की में 90 किलो खराब पनीर पकड़ा गया (Haridwar News Today)
दूसरी टीम ने वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में रुड़की कावड़ पटरी मार्ग पर स्थित दरी और खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पनीर के तीन नमूने जांच के लिए भेजे गए। निरीक्षण में करीब 90 किलोग्राम खराब पनीर पाया गया। जिसे विभाग की मौजूदगी में मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। खराब पनीर मिलने के बाद खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्री के रखरखाव और गुणवत्ता को लेकर भी विभाग की निगरानी बढ़ गई है।
खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार कावड़ मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं को सही खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए इस तरह का निरीक्षण लगातार जारी रहेगा। मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित खाद्य कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

