Haridwar: बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पड़ा भारी, 15 स्कूली वाहनों के चालान

Haridwar: स्कूली बच्चों को घर से स्कूल और स्कूल से घर तक सुरक्षित पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाने वाले वाहन संचालकों की लापरवाही पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। हरिद्वार के सिडकुल और भेल क्षेत्र में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने स्कूली बसों और बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की जांच की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 वाहनों के चालान किए गए, जबकि फिटनेस प्रमाणपत्र वैध नहीं होने पर दो बसों को सीज कर दिया गया।

35 वाहनों की हुई जांच, नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई (Haridwar)
यह संयुक्त चेकिंग अभियान माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 35 स्कूली बसों और बच्चों के परिवहन में इस्तेमाल होने वाले अन्य वाहनों की जांच की गई। टीम ने वाहनों के जरूरी दस्तावेजों और सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया। जांच में 15 वाहन नियमों का उल्लंघन करते पाए गए, जिनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।
यह भी पढ़ें: Haridwar: अंकिता भंडारी की निजी चैट सार्वजनिक करने पर छिड़ी बहस
वहीं, दो बसों के पास वैध फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं मिलने पर उन्हें मौके पर ही सीज कर दिया गया। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य स्कूली बच्चों के आवागमन को सुरक्षित बनाना और नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों को जिम्मेदारी का एहसास कराना है।
बसें सीज हुईं, लेकिन बच्चों को नहीं हुई परेशानी
कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा और सुविधा (haridwar news update) का भी विशेष ध्यान रखा। जिन दो बसों को सीज किया गया, उनमें सवार बच्चों को दूसरी बसों में सुरक्षित स्थानांतरित कराया गया। इसके बाद उन्हें उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया, ताकि कार्रवाई के कारण बच्चों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
वाहन संचालकों को दी गई सख्त हिदायत (Haridwar News)
अभियान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर, एआरटीओ (प्रशासन) निखिल शर्मा, एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा और परिवहन कर अधिकारी वरुणा सैनी मौजूद रहीं।
अधिकारियों ने वाहन चालकों और संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्चों के परिवहन में निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए। साथ ही वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र समेत सभी आवश्यक दस्तावेज वैध रखे जाएं। अधिकारियों ने साफ किया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
