Haridwar: PWD अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Haridwar: इंदिरा बस्ती कनखल में हुई 24 अगस्त 2026 की घटना को लेकर जन अधिकार संगठन ने जिलाधिकारी कार्यालय हरिद्वार पर धरना प्रदर्शन किया। संगठन के नेतृत्व में विकास भवन से जिलाधिकारी कार्यालय तक जुलूस निकाला गया।

इसके बाद विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से दिया गया है। संगठन ने इंदिरा बस्ती प्रकरण की न्यायिक जांच करने और जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
PWD अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज (Haridwar)
संगठन ने कंकाल थाने में इंदिरा बस्ती वासियों के खिलाफ दर्ज मुकदमा संख्या 0287/2026 निरस्त करने तथा ओमपाल सिंह की तहरीर के आधार पर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।
प्रदर्शनकारियों ने अतिक्रमण के नाम पर गरीब परिवारों को बेदखल करने की कार्रवाई रोकने और उनके आवास व पुनर्वास की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी की। इसके अलावा सोनम हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग रखी गई।
यह भी पढ़ें: Haridwar: हरिद्वार शहर पेयजल व्यवस्था को किया जा रहा मजबूत
गरीब लोगों को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई हो
जन अधिकार संगठन का कहना है कि गरीब बस्तियों में रहने वाले लोगों के आवास और नागरिक अधिकारों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए। संगठन ने सभी मामलों में निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है।
आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा (Haridwar News)
उन्होंने कहा कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदेश में जन अधिकार संगठन के पदाधिकारी के साथ मजदूर, कर्मचारी और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक शामिल रहे।
