CM Dhami News: विधायक आदेश चौहान की अध्यक्षता में हुआ पखवाड़ा शिविर का आयोजन
CM Dhami News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ तथा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत मंगलवार को विकासखंड मुख्यालय बहादराबाद में सेवा पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
विधायक आदेश चौहान की अध्यक्षता में हुआ आयोजन (CM Dhami News)

सेवा पखवाड़ा शिविर की अध्यक्षता रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने की। इस दौरान राज्यमंत्री डॉ. जयपाल सिंह चौहान, शोभाराम प्रजापति, सेवा पखवाड़ा के सह संयोजक देवी सिंह राणा, भाजपा जिला पदाधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक आदेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा पखवाड़ा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी सरकारी योजनाओं की जानकारी और सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सकें।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand: हर की पौड़ी का ₹57 करोड़ का प्रोजेक्ट हरियाणा की कंपनी को मिला
550 लोगों ने ली योजनाओं की जानकारी
शिविर में करीब 550 क्षेत्रवासियों ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए 17 विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए।
आयुष्मान, उज्ज्वला सहित कई योजनाओं की दी जानकारी (CM Dhami News)
राज्यमंत्री डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि शिविर के माध्यम से आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन सहित अनेक योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई। साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जुड़ने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया।
स्वास्थ्य जांच और दवा वितरण भी हुआ
शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया गया, जहां लोगों की जांच कर आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। इसके अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और योजनाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई।
ग्रामीणों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर
कार्यक्रम का संचालन खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल (haridwar news) ने किया। शिविर में विभिन्न क्षेत्रों के ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। प्रशासन का उद्देश्य सरकारी योजनाओं को गांव-गांव और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाकर अधिक से अधिक लोगों को उनका लाभ दिलाना है।

