Roorkee Murder: रूड़की में भाई ने बहन और पड़ोसी को मारी गोली

क्राइमहरिद्वार

Roorkee Murder: रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के झबरेड़ी कलां गांव में शनिवार सुबह कथित प्रेम प्रसंग के शक को लेकर हुए विवाद ने रिश्तों को तार तार कर दिया। एक युवक पर अपनी बहन और पड़ोस में रहने वाले युवक को गोली मारने का आरोप लगा है। इस घटना में दोनों की मौत हो गई है। इस खूनी वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

बहन और पड़ोसी युवक को मारी गोली (Roorkee Murder)

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जब झबरेड़ी कलां निवासी अमन उर्फ भरोसी सिंह उम्र 20 ने कथित तौर पर अपनी बहन रूपा उम्र 22 और पड़ोसी युवक सूरज उर्फ मुन्ना उम्र 24 को गोली मार दी। दोनों की सीने में गोली लगने की बात सामने आई है। गोली लगने के बाद परिजन दोनों को झबरेड़ा स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: Haridwar Jobs: हरिद्वार के युवाओं के लिए जापान-जर्मनी में नौकरी का मौका

प्रेम प्रसंग के शक से जुड़ा मामला

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, घटना के पीछे बहन और पड़ोसी युवक (roorkee brother killed sister) के बीच कथित प्रेम प्रसंग को लेकर शक की बात सामने आई है। बताया गया कि इस मामले को लेकर करीब 1 साल पहले भी विवाद हुआ था। शनिवार सुबह विवाद द्वारा बड़ा और मामला गोलीबारी तक पहुंच गया। हालांकि, वारदात के पीछे की पूरी वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण (Roorkee Murder News)

घटना की सूचना मिलने के बाद झबरेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाल। पुलिस ने दोनों सभा को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस टीम घटनास्थल से सबूत जुटा रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात अभय कुमार सिंह, सीओ मंगलौर अभिनय चौधरी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media