Haridwar News: असम CM हिमंत बिस्वा सरमा ने विपक्ष के प्रदर्शन को बताया तमाशा

Haridwar News: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा आज पितृ पूजन के लिए हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने प्रसिद्ध नारायणी शिला मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार और असम प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में दर्शन करने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की और विपक्ष के आंदोलन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विपक्ष पर कसा तंज (Haridwar News)
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (cjp protest) को पद से हटाने की मांग को लेकर दिल्ली में हो रहे विपक्ष के प्रदर्शन पर निशाना साधा है। उन्होंने विपक्ष के प्रदर्शन को तमाशा बताते हुए कहा कि सरकार विपक्ष के आरोपों से डरने वाली नहीं है। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा।
यह भी पढ़ें: Haridwar: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार शिविर: 200 नागरिकों ने उठाया लाभ
प्रदर्शन को बताया “तमाशा”
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (gyanesh kumar) को हटाने की मांग पर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन को लेकर सरमा ने कहा कि सरकार ऐसे आरोपों से दबाव में आने वाली नहीं है। उन्होंने विपक्ष के आंदोलन को तमाशा करार देते हुए कहा कि सरकार को डराने या ब्लैकमेल करने की कोशिश सफल नहीं होगी। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन का जिक्र करते हुए दावा किया कि देश के 140 करोड़ नागरिकों में से सबसे बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री के साथ खड़े हैं। हिमंत बिस्वा सरमा के अनुसार, प्रधानमंत्री के समर्थन में खड़े लोगों की संख्या विपक्ष के आंदोलन में शामिल लोगों से 100 गुना अधिक है।
राहुल गांधी पर हमलावर हुए हिमंत (Haridwar News Today)
राहुल गांधी पर तंज कसते हुए असम मुख्यमंत्री ने चंद्रयान और मंगलयान का जिक्र करते हुए तंत्र का यदि राहुल गांधी इन अभियानों में जाएंगे तो उनसे यह भी पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने कौन सा चमत्कार किया है।
हिमंत बिस्वा सरमा (himanta biswa sarma haridwar) के इन बयानों के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग और विपक्ष के आंदोलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी एक बार फिर चर्चा में आ गई है। उनके बयानों में विपक्ष के आरोपी को खारिज करने के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन को लेकर जोर दिया गया।
