Haridwar Kumbh: सतपाल महाराज ने कुंभ को लेकर अधिकारियों संग की बैठक

Haridwar Kumbh: हरिद्वार में कुंभ मेला 2027 की तैयारी को लेकर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मेला नियंत्रण भवन सभागार में समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्माण कार्य पूरा करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा पेयजल जैसी व्यवस्थाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया की कुंभ के दौरान विकसित होने वाली सुविधाओं का लाभ हरिद्वार के लोगों को पूरा साल भर मिलना चाहिए।
भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान (Haridwar Kumbh)
सतपाल महाराज ने कहा कि पिछले कुंभ आयोजनों के अनुभव और संभावित श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए व्यापक कार्य योजना तैयार की जाए। बस और ट्रेनों के संचालन की ठोस योजना बनाने के साथ उसका व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन की जानकारी समय से मिल सके।
यह भी पढ़ें: Haridwar DM: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने क्लासरूम में बच्चों से पूछे सवाल
साथ उन्होंने भीड़भाड़ वाले दिनों में भगदड़ जैसी घटनाओं को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरतने और आपातकालीन स्थिति में निकासी के वैकल्पिक मार्ग तैयार रखना को कहा। पर्याप्त पार्किंग स्थलों और अस्थाई बस अड्डे से प्रमुख घाटों तक शटल बस सेवाएं संचालित करने पर भी जोड़ दिया।
सड़क और रोपवे की गुणवत्ता जाँच के निर्देश
कैबिनेट मंत्री ने कुंभ की सड़कों, मंदिरों और घाटों तक जाने वाले मार्ग को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय राजमार्गों की स्थिति सुधारने के साथ सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता की जांच करने को कहा। उन्होंने रोपवे की जांच करने पर भी जोर दिया जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही सुरक्षित बनी रहे।
घाटों पर सुरक्षा और चेंजिंग रूम की व्यवस्था
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रमुख घाट और भीड़वाड़ (haridwar kumbh meeting ) वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। वृद्ध और दिव्यांगजनों के लिए रैंप तथा पर्याप्त संख्या में चेंजिंग रूम उपलब्ध कराने को भी कहा गया। आपदा प्रबंधन के लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वय और त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
अस्पताल, स्वच्छता और पेयजल पर भी ध्यान
उन्होंने कुंभ के दौरान संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए एसओपी तैयार करने और उसका पालन सुनिश्चित करने को कहा। अस्पतालों, एम्बुलेंस, दवाइयां, चिकित्सा उपकरणों और स्वास्थ्य कर्मियों की पर्याप्त उपलब्धता पर जोर दिया है। इसके अलावा कूड़ा प्रबंधन, सीवरेज निस्तारण, शौचालय की नियमित सफाई और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पानी की टंकियों की समय पर सफाई और जल की नियमित जांच करने को भी कहा गया है।
मेला अधिकारी ने बताई तैयारी की प्रगति (Haridwar Kumbh News)
बैठक में मेला अधिकारी सोनिका ने कुंभ से जुड़े निर्माण कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि अधिकांश कार्य निर्धारित समय सीमा के अनुसार आगे बढ़ रहे हैं। पुलों, घाटों और सड़कों की प्रमुख परियोजनाओं की निगरानी की जा रही है। तथा कार्य संस्थाओं को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, नगर आयुक्त नंदन कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर ललित नारायण मिश्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा टिहरी, देहरादून और पौड़ी के अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिभाग किया।
