Haridwar Kumbh: 14.70 किलोमीटर आंतरिक सड़कों का होगा कायाकल्प

हरिद्वार

Haridwar Kumbh: कुंभ मेला-2027 को देखते हुए हरिद्वार में सड़क और संपर्क व्यवस्था को मजबूत करने का काम तेज कर दिया गया है। श्रद्धालुओं के सुगम और सुरक्षित आवागमन के लिए शहर की आंतरिक सड़कों के साथ-साथ प्रमुख संपर्क मार्गों का नवीनीकरण, सुदृढ़ीकरण, चौड़ीकरण और फुटपाथ निर्माण कराया जा रहा है। भारत माता मंदिर, मध्य हरिद्वार, कनखल और मेला क्षेत्र के कई मार्ग भी इस योजना में शामिल हैं।

14.70 किलोमीटर आंतरिक सड़कों का होगा कायाकल्प (Haridwar Kumbh)

कुंभ की तैयारियों के तहत लोक निर्माण विभाग के अधीन पुराना दिल्ली-ऋषिकेश राज्य मार्ग और हरिद्वार शहर के अन्य आंतरिक मार्गों के कुल 14.70 किलोमीटर हिस्से में बीसी से नवीनीकरण और फुटपाथ निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए 21.64 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत है।

शंकराचार्य चौक से कनखल थाना होते हुए देशरक्षक तिराहे तक 3 किलोमीटर सड़क पर 3.93 करोड़ रुपये की लागत से काम हो रहा है। वहीं बंगाली मोड़ से झंडा चौक, श्रीयंत्र मंदिर होते हुए बूढ़ीमाता मंदिर तक 2.885 किलोमीटर मार्ग के लिए 3.94 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Haridwar: एआरटीओ निखिल शर्मा ने खुद चला कर परखी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी

मेला क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर भी काम

शंकराचार्य चौक, देवपुरा चौक, चंद्राचार्य चौक और आर्यनगर चौक के आंतरिक मार्गों सहित बैरियर से गुघाल मंदिर तक 6.90 किलोमीटर सड़क का 6.44 करोड़ रुपये की लागत से नवीनीकरण और फुटपाथ निर्माण किया जा रहा है।

इसके अलावा आईरिस पुल से बैरागी कैंप, विश्व कल्याण आश्रम और मातृ सदन आश्रम होते हुए ज्वालापुर-लक्सर-पुरकाजी राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाले 6.74 किलोमीटर मार्ग पर 3.91 करोड़ रुपये से बीसी नवीनीकरण कराया जा रहा है।

भारत माता मंदिर से मध्य हरिद्वार तक भी योजना

पुराना आरटीओ चौक से भारत माता मंदिर तक 3.15 करोड़ रुपये की लागत से सीसी मार्ग प्रस्तावित है। वहीं मध्य हरिद्वार के आंतरिक मार्गों के सुधार के लिए 5.78 करोड़ रुपये और कनखल क्षेत्र में विभिन्न मार्गों के सीसी निर्माण के लिए 1.99 करोड़ रुपये की योजना तैयार की गई है।

78 किलोमीटर में 12 प्रमुख सड़कों पर काम

कुंभ-2027 के लिए हरिद्वार डिवीजन में करीब 78 किलोमीटर लंबाई की 12 सड़कों को बेहतर बनाने के कार्य भी प्रगति पर हैं। इनमें बहादराबाद-सिडकुल चार लेन मार्ग, पतंजलि योगपीठ से फेरूपुर तक 16.70 किलोमीटर मार्ग, बहादराबाद-धनौरी-इमलीखेड़ा-भगवानपुर-गागलहेड़ी मार्ग और ज्वालापुर से शिवालिक नगर तक का मार्ग शामिल है।

कुंभ के साथ स्थानीय लोगों को भी मिलेगा फायदा (Haridwar Kumbh News)

सड़कों के इस व्यापक सुधार से सिर्फ कुंभ के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को ही लाभ नहीं मिलेगा, बल्कि स्थानीय नागरिकों के लिए भी आवागमन आसान होगा। बेहतर सड़क सतह, चौड़े मार्ग और फुटपाथ हरिद्वार की यातायात व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित बनाने में मदद करेंगे।

कुंभ मेला-2027 को लेकर विभिन्न विभागों के बीच समन्वय के साथ तैयारियां आगे बढ़ाई जा रही हैं। सड़क तंत्र का यह विस्तार और सुदृढ़ीकरण हरिद्वार को कुंभ के दौरान बढ़ने वाले यातायात दबाव के लिए तैयार करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media