Haridwar: पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ ने उर्मिला सनावर को पहचानने से किया इंकार

उत्तराखंडहरिद्वार

Haridwar: उत्तराखंड की राजनीति में पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ और अभिनेत्री उर्मिला सनावर का विवाद फिर से चर्चा में है। कभी दोनों की नजदीकियों की तस्वीर और वीडियो सुर्खियों में रही। तो कभी दूसरी शादी को लेकर चर्चाएं तेज हुई। अब सीबीआई की पूछताछ के बाद सुरेश राठौड़ का एक बयान सामने आया है। जिसने इस पूरे मामले को फिर से सुर्खियों में ला दिया है।

मीडिया के सामने बदला अंदाज (Haridwar)

शनिवार को सीबीआई ने पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से करीब 3 घंटे पूछताछ की। इसके बाद मीडिया ने उनसे उर्मिला सनावर को लेकर सवाल किया। तो उन्होंने जवाब दिया कि “उर्मिला सनावर कौन है, मैं नहीं जानता हूं।”

सुरेश राठौड़ का यह बयान इसलिए चर्चा में है क्योंकि इससे पहले दोनों के संबंधों को लेकर सार्वजनिक रूप से काफी बातें सामने आ चुकी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पूछताछ के दौरान सीबीआई ने भी उर्मिला सनावर से जुड़ा सवाल किया। जिनका राठौर ने जवाब दिया। पूछताछ पूरी होने के बाद वह अपनी गाड़ी से रवाना हो गए।

तस्वीरें और वीडियो से शुरू हुई थी चर्चा

सुरेश राठौड़ ज्वालापुर विधानसभा से भाजपा विधायक रह चुके हैं। उनकी पहचान रविदास आचार्य के रूप में भी रही है। वर्ष 2025 में अभिनेत्री उर्मिला संवर के साथ उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद दोनों के संबंधों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थी।

यह भी पढ़ें: Haridwar Police: सड़क आपकी पार्किंग नहीं है! यातायात पुलिस ने चलाया अभियान

दोनों के बीच नजदीकियों के साथ-साथ दूसरी शादी की बातें भी सामने आई थीं। उस दौरान दोनों ने मीडिया के सामने आकर अपने संबंधों को लेकर बातचीत की थी। लेकिन, कुछ दिनों बाद ही दोनों के बीच विवाद की खबरें सामने आने लगी।

अंकित भंडारी हत्याकांड से कैसे जुड़ा विवाद? (Haridwar News)

दिसंबर 2025 में दोनों के बीच फोन पर बातचीत की कथित ऑडियो क्लिप सामने आई थी। इसके बाद मामला और ज्यादा गर्म हो गया। इस घटनाक्रम ने उत्तराखंड के चर्चित अंकित भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की भूमिका को लेकर राजनीतिक बहस को हवा दी थी। इसके बाद यह मामला दोनों के निजी संबंध तक सीमित नहीं रहा। बल्कि, प्रदेश की राजनीति में भी चर्चा का विषय बन गया।

बयान को लेकर उठ रहे कई सवाल

सीबीआई की पूछताछ के बाद सुरेश राठौड़ का उर्मिला सनावर को पहचानने से इनकार करने वाला बयान लोगों का ध्यान खींच रहा है। हालांकि, इस बयान के पीछे की वजह और पूछताछ में सामने आई जानकारी को लेकर आधिकारिक पुष्टि के बिना किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। फिलहाल, राठौर के इस बयान ने पुराने विवाद को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media