Haridwar Police: सड़क आपकी पार्किंग नहीं है! यातायात पुलिस ने चलाया अभियान

Haridwar Police: त्योहारी सीजन में बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ और जाम की समस्या से निपटने के लिए हरिद्वार यातायात पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में यातायात पुलिस और सीपीयू की संयुक्त टीम ने रानीपुर मोड़ से ज्वालापुर तक नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाया गया और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।
रानीपुर मोड़ से ज्वालापुर तक चला अभियान (haridwar police)
त्योहारों के दौरान लोग बड़ी संख्या में खरीदारी के लिए बाजारों का रुख करते हैं। ऐसे में सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बन सकती है। इसे देखते हुए हरिद्वार यातायात पुलिस ने सड़कों पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए अभियान चलाया।
अभियान के दौरान नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़े करने वालों को निर्धारित पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क पर अनधिकृत रूप से वाहन खड़े करने से यातायात बाधित होता है और आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
यह भी पढ़ें: Haridwar: ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर में 675 नागरिकों ने किया प्रतिभाग
SSP के निर्देश पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर
त्योहारी सीजन में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को जाम से राहत दिलाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाए रखने के लिए एसएसपी हरिद्वार ने यातायात पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए हैं।
पुलिस अधीक्षक यातायात निशा यादव, पुलिस उपाधीक्षक यातायात बिपेंद्र सिंह और प्रभारी निरीक्षक यातायात एवं सीपीयू संदीप सिंह नेगी ने वाहन चालकों और आमजन से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
सड़क को पार्किंग बनाने से बचें वाहन चालक (haridwar police news)
यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहन नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े न करें और निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें। पुलिस के अनुसार, त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए निगरानी और आवश्यक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
अब देखना होगा कि इस अभियान से त्योहारी खरीदारी के दौरान शहर के व्यस्त मार्गों पर जाम की समस्या कम करने में कितनी मदद मिलती है।
