Haridwar: रुड़की से हरिद्वार तक सड़क कार्यों का DM ने किया निरीक्षण

हरिद्वार

Haridwar: कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन निर्माण कार्यों की प्रगति पर लगातार नजर बनाए हुए है। इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रुड़की से बहादराबाद और हरिद्वार तक विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे कुंभ निर्माण कार्यों के साथ सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को काम में तेजी लाने और निर्धारित समयसीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।

श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश (Haridwar)

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि सभी काम तय समय पर पूरे हो सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कुंभ से जुड़े निर्माण और सड़क सुधारीकरण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्माण स्थलों पर पर्याप्त श्रमिक और आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने के साथ आपसी समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश भी दिए।

15 दिन में पूरा करना होगा सर्विस लेन और मरम्मत का काम

राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को जिलाधिकारी ने रुड़की के बड़ेड़ी राजपूताना से बहादराबाद टोल प्लाजा तक सड़क मरम्मत और सर्विस लेन निर्माण का कार्य 15 दिन के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान आने वाली समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए। इसके लिए जरूरत पड़ने पर उच्चाधिकारियों से समन्वय स्थापित किया जाए, ताकि किसी भी समस्या के कारण काम प्रभावित न हो।

यह भी पढ़ें: Haridwar: सरदार पटेल की जयंती पर हरिद्वार कलेक्ट्रेट में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

उन्होंने कहा कि कुंभ मेला-2027 की तैयारियां शासन की प्राथमिकता में हैं। ऐसे में सभी विभागीय अधिकारी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा कराएं।

शंकराचार्य चौक से डाम कोठी तक सड़क कार्यों का जायजा (Haridwar News)

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की ओर से शंकराचार्य चौक से डाम कोठी क्षेत्र में कराए जा रहे सड़क सुधारीकरण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को काम में तेजी लाकर इसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क कार्य समय पर पूरे होने से यातायात व्यवस्था सुचारु रखने में मदद मिलेगी और आमजन के साथ श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी नहीं होगी।

निरीक्षण के दौरान उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विकास त्यागी, एसडीओ भारत भूषण, रुड़की के तहसीलदार विकास अवस्थी, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी और ठेकेदार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media